जिन्हें कांग्रेस पसंद उन्हें भगवान दे राहुल गांधी जैसा बेटा: अनुपम खेर
दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर एक बार फिर अपने ट्वीट्स को लेकर सुर्खियों में हैं। खेर ने एक ट्वीट को लेकर सोशल मीडिय पर काफी चर्चा हो रही है। इस ट्वीट में उन्होंने एक 'फॉरवर्डेड' मैसेज पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने लोगों को चुनाव के दौरान आपसी संबंध खराब न करने की सलाह दी है।
Recommended Video

नई दिल्ली। दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर एक बार फिर अपने ट्वीट्स को लेकर सुर्खियों में हैं। खेर ने एक ट्वीट को लेकर सोशल मीडिय पर काफी चर्चा हो रही है। इस ट्वीट में उन्होंने एक 'फॉरवर्डेड' मैसेज पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने लोगों को चुनाव के दौरान आपसी संबंध खराब न करने की सलाह दी है। अनुपम खेर के इस पोस्ट को 11 हजार लोगों ने लाइक किया है, वहीं कई लोगों ने इसकी आलोचना भी की है।

अनुपम खेर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक 'फॉरवर्डेड' मैसेज की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, 'कृपया इस forwarded मेसिज को अन्यथा ना ले। जैसा आया है, वैसा ही पोस्ट कर रहा हूँ। धन्यवाद। :)।' इस फोटो में एक फॉरवर्डेड मैसेज था जिसमें लिखा था, 'चुनाव में आपसी संबंध खराब न करें। जिन्हें भाजपा पसंद है, भगवान उनको नरेंद्र मोदी जैसा बेटा दे और जिन्हें कांग्रेस उन्हें राहुल जैसा।'
ये भी पढ़ें: प्रियंका की शादी में शामिल होने जोधपुर पहुंचा अंबानी परिवार, साथ में नजर आईं अनंत अंबानी की 'खास दोस्त'
इस पोस्ट को जहां 11 हजार लोगों ने लाइक किया है, वहीं कई लोगों से उन्हें तीखी आलोचना भी मिल रही है।

अनुपम खेर पिछले दिनों फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) का इस्तीफा देकर चर्चा में आए थे। इंफॉर्मेशन एंड ब्रॉडकास्ट मिनिस्ट्री को अपना इस्तीफा सौंपते हुए खेर ने कहा था कि वे अमेरिका में एक शो के लिए जा रहे हैं, जहां उन्हें 9 महीनों तक रहना होगा। खेर ने कहा कि वे 2018 से लेकर 2019 के बीच अमेरिका में रहेंगे और उसके बाद अगले कम से कम तीन साल के लिए इस शो में बिजी रहेंगे।
ये भी पढ़ें: कभी होटल में रिसेप्शनिस्ट था राखी का होने वाला दूल्हा, जानिए कौन है दीपक कलाल?












Click it and Unblock the Notifications