Video: अनुपम खेर ने अपने बर्थडे पर की धमाकेदार 'पावरी', इन खास दोस्तों संग लगाए ठुमके

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर आज यानी 7 मार्च को अपना 66वां जन्मदिन मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाले अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर अपनी बर्थडे 'पावरी' का एक वीडियो शेयर किया है, जिसकी खूब तारीफ हो रही है। दरअसल, अनुपम ने इस खुशी के मौके को अपने खास दोस्तों संग सेलिब्रेट किया है। इस दौरान उन्होंने मशहूर 'पावरी हो रही है' मीम भी रिक्रिएट किया और दोस्तों संग ठुमके भी लगाए।

सोशल मीडिया पर अनुपम की 'पावरी' वायरल

सोशल मीडिया पर अनुपम की 'पावरी' वायरल

सोशल मीडिया पर अनुपम खेर का 'पावरी' वीडियो वायरल हो गया है, फैंस को उनका यह अंदाज खूब पसंद आ रहा है। कई यूजर्स ने अनुपम खेर के इस वीडियो की तारीफ भी है। अभिनेता ने इसके अलावा अपने इंस्टग्राम पर कई वीडिो और तस्वीरें शेयर की हैं, जहां उनके साथ कई छोटे बच्चों को भी देखा जा सकता है। अनुपम ने बताया कि उन्होंने अपने जन्मदिन वाले दिन की शुरुआत नन्हें दोस्तों के साथ ब्रेकफास्ट कर के किया।

अनुपम ने खास दोस्तों संग की दिन की शुरुआत

अनुपम ने खास दोस्तों संग की दिन की शुरुआत

अनुपम ने लिखा, इससे अच्छा और क्या हो सकता है कि मैं अपने जन्मदिन की सुबह की शुरुआत बेस्ट फ्रेंड्स संग नाश्ते के साथ करूं। अभिनेता ने अपने पोस्ट में सभी बच्चों का नाम टैग करते हुए आगे लिखा, 'हमने एक-दूसरे को बहुत खुशी दी।' वायरल हो रहे वीडियो में अनुपम कहते हैं, 'आज मेरा बर्थडे है...ये मेरे दोस्त हें और ये हमारी पार्टी हो रही है।' इसके बाद अनुपम खेर और बच्चे खुशी से झूमने लगते हैं।

बॉलीवुड से मिली ढेरों शुभकामनाएं

बॉलीवुड से मिली ढेरों शुभकामनाएं

आपको बता दें कि बॉलीवुड से भी अनुपम खेर को जन्मदिन की ढेरों बधाइयां मिल रही हैं। करणवीर बोहरा, आहाना कुमरा, अशोक पंड‍ित, क्र‍िकेटर सुरेश रैना, सतीश कौश‍िक सहित कई सेलेब्स ने अनुपम के साथ अपनी थ्रोबैक फोटो पोस्ट कर उन्हें बर्थडे पर ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं। रणवीर शोरे ने अपने पोस्ट में लिखा, 'जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई अनुपम सर, हमारे जैसे लोगों को हमेशा प्रेरित करने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही चमकते रहें।'

अनिल कपूर और अक्षय कुमार ने किया ये ट्वीट

अनिल कपूर और अक्षय कुमार ने किया ये ट्वीट

अनिल कपूर ने अनुपम को बर्थडे विश करते हुए एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो दोस्त, मैं प्रार्थना करता हूं कि आप जीवन में जो चाहें प्राप्त करें ... स्वास्थ्य, खुशी, शांति और सफलता ... आप खुश रहें और मुझे हमेशा खुश रखें! आपको आगे एक शानदार वर्ष की शुभकामनाएं ... बहुत सारा प्यार।' वहीं अक्षय कुमार ने अनुपम संग फोटो शेयर कर लिखा, 'जन्मदिन मुबारक प्यारे अनुपम खेर, मैं यहां मुंबई में संडे के दिन भी शूटिंग कर रहा हूं, उम्मीद करता हूं तुम आराम से दिन काट रहे होगे, जल्द ही मिलते हैं।'

यह भी पढ़ें: 65 के अनुपम खेर ने शेयर की 'शर्टलेस' फोटो, हैरान फैंस ने कहा-'OMG आप कमाल हो'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+