65 के अनुपम खेर ने शेयर की 'शर्टलेस' फोटो, हैरान फैंस ने कहा-'OMG आप कमाल हो'

Actor Anupam Kher Shares his new look, Fans says- omg, You are really amazing: नई दिल्ली। बहुमुखी प्रतिभा के धनी एक्टर अनुपम खेर ने हमेशा अपनी शानदार एक्टिंग के जरिए लोगों को हैरान किया है। उनके सधे हुए अभिनय के आगे अच्छे-अच्छे एक्टर पानी भरते हैं लेकिन 65 साल की उम्र में अनुपम खेर ने जो किया उसे देखकर तो आप दातों तले उंगली दबा लेंगे। दरअसल सोशल मीडिया के एक्टिव सदस्यों में से एक अनुपम खेर ने अपनी 'शर्टलेस' तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें उन्होंने अपनी tone body को दिखाया है।

अनुपम खेर ने शेयर की 'शर्टलेस फोटो'

अनुपम खेर ने शेयर की 'शर्टलेस फोटो'

उनकी फिटनेस देखकर आज कल के युवा भी हैरान रह जाएंगे। अपनी तस्वीरें पोस्ट करते हुए अनुपम खेर ने लिखा है कि 'उस व्यक्ति को हराना मुश्किल है जो कभी हार नहीं मानता!! सही जा रहा हूं न दोस्तो?'। अनुपम खेर की तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और लोग इस पर काफी कमेंट कर रहे हैं। बहुत लोगों ने तो अनुपम खेर की तस्वीर के लिए लिखा है कि OMG, यकीन नहीं हो रहा।

यहां देखें: अनुपम खेर की शर्टलेस तस्वीर

अनुपम खेर की तस्वीर वायरल

अनुपम खेर की तस्वीर वायरल

उनके फैंस तो अनुपम की तारीफ करते थक ही नहीं रहे हैं तो किसी ने तो उन्हें बाहुबली तक कह डाला है तो किसी ने उन्हें कहा है कि लगता है कि दोस्त अनिल की संगत का असर है। आपको बता दें कि अनुपम खेर के अजीज दोस्तों में से एक हैं अनिल कपूर, जो खुद एक फिटनेस आईकन है। फिलहाल अनुपम खेर की तस्वीर इस वक्त सोशळ मीडिया पर आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

अनुपम ने शेयर किया था पुराना पता

अनुपम ने शेयर किया था पुराना पता

बता दें कि ज्वलंत मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखने वाले अनुपम खेर ने हाल ही में एक पुरानी फोटो के साथ अपना पुराना पता शेयर किया था, जहां वह अपने स्ट्रगल के दिनों में रहा करते थे। इंटरनेट पर अनुपम खेर की पुरानी फोटो देख फैंस भी हैरान रह गए थे, अनुपम की वो तस्वीर 40 साल पुरानी थी। यह एक उस समय की तस्वीर थी, जब अनुपम खेर एक्टर बनने का सपना लिए मुंबई आए थे।

पोर्टफोलियो फोटो

पोर्टफोलियो फोटो

अनुपम खेर ने कैप्शन में लिखा था, यह पोर्टफोलियो फोटो मैंने 15 जून 1981 को राजश्री फिल्म के ऑफिस में दी थी ताकि वह मुझे अपनी फिल्मों में रोल दे सकें। उस दौरान मेरे पास कहीं रहने का ठिकाना नहीं था, इसलिए पोर्टफोलियो के साथ अपने नैशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के दोस्त करण राजदान का पता दिया करता था। पिछले 40 वर्षों में मैंने उनके साथ 4 सुपरहिट फिल्में कीं। 1984 में फिल्म सारांश से मैंने डेब्यू किया, फिर हम आपके हैं कौन (1994), विवाह (2006) और 2015 में प्रेम रतन धन पायो में हमने साथ काम किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+