नक्सलियों से मुकाबला करने के लिए 11000 जवान होंगे तैनात

नयी दिल्ली। हाल ही में छत्तीसगढ़ के सुकना में हुए नकस्ली हमले के बाद केंद्र सरकार ने अहम फैसला लिया है। माओवाद से बुरी तरह प्रभावित छत्तीसगढ़ के बस्तर में नक्सल विरोधी अभियान चलाने के लिए सरकार ने 11,000 अतिरिक्त अर्द्धसैनिक तैनात करने का निर्णय लिया है।

naxal

ये वहीं इलाका है जहां माओवादियों के घात लगाकर सीआरपीएफ के जवानों पर हमला कर दिया था। जिस हमले में 14 जवान शहीद हो गए थे। अब ऐसे में इन नकस्लियों से निपटने के लिए सरकार ने अतिरिक्त बल तैनात करने का फैसला कर लिया है। इन 11 नई बटालियनों में से सीआरपीएफ की 10 और सीमा सुरक्षाबल की एक बटालियन के साथ छत्तीसगढ़ के सबसे दक्षिणी हिस्से में तैनात सुरक्षाकर्मियों की संख्या अधिकतम हो जाएगी।

केंद्र सरकार ने भी बस्तर क्षेत्र में अभियानों में शामिल करने के लिए सीआरपीएफ की दस और बीएसएफ की एक अतिरिक्त बटालियन तैनात करने की मंजूरी प्रदान कर दी है। आपको बता दे कि बस्तर हमेशा से नकस्ली हमले का केंद्र रहा है। सुकमा हमला, या फिर अप्रैल 2010 में दंतेवाड़ा हमला जिसमें 76 सुरक्षाकर्मी शहीद हो गये थे ये सब इन्पिहीं इलाकों में हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+