Anti-Muslim Tweet: बवीता फोगाट को मिल रही हैं धमकियां, कहा- 'मैं कोई जायरा वसीम नहीं जो डर के घर में बैठ जाऊं'
नई दिल्ली । कोरोना संकट के बीच भारत की स्टार रेसलर बबीता फोगाट सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर हैं, वजह है उनका एक विवादित ट्वीट , जिसमें उन्होंने जमातियों पर निशाना साधा था, लेकिन ट्रोलर्स के निशाने पर आईं बवीता ना तो अपने बयान से पीछे हटने वाली हैं और ना ही वो आलोचनाओं से घबरा रही हैं, 2014 कॉमनवेल्थ गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट बवीता ने उल्टा अपना एक वीडियो अपलोड करके जमातियों और आलोचना करने वालों पर निशाना साधा है।

जमातियों पर भड़कीं बबीता फोगाट को मिल रही धमकी-गालियां
रेसलर और बीजेपी नेता बवीता ने पिछले कुछ दिनों में उन्होंने जो भी ट्वीट किए थे, उसे लेकर उन्हें फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम हर जगह धमकियां मिल रही है, कुछ लोग गालियां भी दे रहे हैं, फोन पर भी धमका रहे हैं, तो मैं उन लोगों को चेतवानी देते हुए कहती हूं कि वे लोग कान खोलकर सुन लें और एक बात अपने दिमाग में बैठा लें कि वो कोई जायरा वसीम नहीं है, जो ऐसी धमकियों से डरकर घर में बैठ जाएंगी, मैंने जो भी बात Twitter पर लिखी है, उसका मुझे कोई अफसोस नहीं है, मैं बवीता फोगाट हूं, हमेशा देश के लिए लड़ी हूं और आगे भी लड़ती रहूंगी।

क्या तब्लीगी जमात वाले अभी भी नंबर एक पर नहीं बने हुए हैं?
बबीता ने लोगों से ही पूछते हुए सवाल दागे कि क्या तब्लीगी जमात वाले अभी भी नंबर एक पर नहीं बने हुए हैं, क्या जमात वालों की संख्या अभी भी नंबर एक पर नहीं है, अगर उन लोगों ने इस संक्रमण को नहीं फैलाया होता तो अभी तक लॉकडाउन भी खुल गया होता और हिंन्दुस्तान से कोरोना भी हार गया होता।
'कोरोना वायरस भारत की दूसरे नंबर की सबसे बड़ी समस्या'
गौरतलब है कि अर्जुन अवॉर्डी बबीता ने Twitter पर लिखा था कि कोरोना वायरस भारत की दूसरे नंबर की सबसे बड़ी समस्या है। जमाती अभी भी पहले नंबर पर बना हुआ है। जिसके बाद वो लोगों के निशाने पर आ गईं और लोग उन्हें ट्रोल करने लगे और देखते ही देखते Twitter पर #ISupportBabitaPhogat ट्रेंड करने लगा। एक यूजर ने लिखा कि आपको एक मुस्लिम ने फिल्म बनाकर मशहूर कर दिया। इस देश में क्रिकेट छोड़ अन्य खिलाड़ी कई साल बाद गोलगप्पे बेचते नजर आए हैं।

कौन हैं जायरा वसीम
दरअस फिल्म 'दंगल' में बबीता फोगाट का ही रोल निभाकर लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली कश्मीरी बाला जायरा वसीम ने फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया है क्योंकि उनके अनुसार उनके धर्म के कुछ लोगों का मानना है कि ये क्षेत्र उनके लिए अच्छा नहीं हैं और वो बॉलीवुड में रहकर अपने धर्म से धोखा कर रही हैं, उन्हें भी कई बार धमकियां मिल चुकी थीं।
कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में हुआ इजाफा
गौरतलब है कि दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके की मरकज में तब्लीगी जमातियों के जमावड़े की घटना जब सामने आई तो उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तराखंड आदि विभिन्न राज्यों में इनकी कड़ियां जुड़ती चली गईं। शासन-प्रशासन ने सक्रियता के साथ राज्य में इनकी मौजूदगी तलाशनी शुरू की तो चौंकाने वाले नतीजे सामने आए। एक हफ्ते के अंदर कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या सुरसा के मुंह की तरह बढ़ने लगी। तो वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय भी ये कह चुका है कि देश में कोरोना के मरीजों की संख्या में इजाफा तब्लीगी जमातियों की वजह हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications