महिलाओं और बच्चों की स्वास्थ्य देखभाल के साथ-साथ नशा मुक्ति अभियान में भी मदद करेंगी आँगनबाड़ी कार्यकर्ता

पंजाब ने समुदायों को नशीली दवाओं के नुकसान के बारे में शिक्षित करने और प्रभावित व्यक्तियों और परिवारों को सरकारी पुनर्वास सेवाओं से जोड़ने के लिए, खेल-आधारित युवा जुड़ाव और सामुदायिक स्तर पर प्रारंभिक पहचान को बढ़ावा देने के साथ-साथ युद्ध नशा विरुद्ध अभियान के तहत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को नशा मुक्ति मित्र के रूप में कार्य करने की घोषणा की है।

चंडीगढ़, 29 सितंबर 2026: पंजाब में आँगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका अब महिलाओं और बच्चों की देखभाल तक सीमित नहीं रहेगी। पंजाब सरकार के मुताबिक, आँगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को ‘नशा मुक्ति मित्र’ के रूप में ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान से जोड़ा जा रहा है। इसके तहत वे परिवारों और समुदायों के बीच नशे के दुष्प्रभावों को लेकर जागरूकता फैलाने के साथ जरूरतमंद लोगों को नशा मुक्ति और पुनर्वास सेवाओं से जोड़ने में मदद करेंगी।

Punjab mobilises Anganwadi workers against drugs

सरकार के मुताबिक, आँगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का परिवारों और बच्चों के साथ नियमित संपर्क रहता है। इसी नेटवर्क का इस्तेमाल नशे की रोकथाम के लिए जमीनी स्तर पर जागरूकता बढ़ाने और शुरुआती स्तर पर जरूरतमंद लोगों की पहचान करने के लिए किया जा रहा है।

श्री मुक्तसर साहिब के मलोट में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सामाजिक सुरक्षा एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने में योगदान देने वाली 20 आँगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान सरकार की ओर से बताया गया कि ‘नशा मुक्ति मित्र’ के तौर पर काम करने वाली आँगनबाड़ी कार्यकर्ता लोगों को नशे के खतरों के बारे में जागरूक करेंगी। साथ ही, नशे की समस्या से जूझ रहे लोगों और उनके परिवारों को उपलब्ध सरकारी नशा मुक्ति एवं रिहैबिलिटेशन सेवाओं तक पहुंचने में मदद करेंगी।

खेलों के जरिए युवाओं को नशे से दूर रखने पर जोर

मलोट के कार्यक्रम में नशे की रोकथाम के लिए खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया गया। कार्यक्रम में जिले के युवाओं को हॉकी, फुटबॉल, वॉलीबॉल और क्रिकेट के उपकरणों वाले 100 से अधिक खेल किट वितरित किए गए। डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि पंजाब सरकार खेलों के बुनियादी ढांचे का विस्तार कर रही है, ताकि युवाओं को स्वस्थ गतिविधियों के विकल्प उपलब्ध कराए जा सकें।

सरकार के मुताबिक, पंजाब में करीब 3,000 खेल मैदान विकसित किए जा रहे हैं। मंत्री ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस वर्ष जनवरी में 500 पिंड जिम का उद्घाटन किया था। इसके अलावा, इस महीने की शुरुआत में बठिंडा से ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ के चौथे सीजन की शुरुआत की गई है।

‘दोस्तों का साथ न छोड़ें युवा’

डॉ. बलजीत कौर ने युवाओं से अपील की कि अगर उनका कोई दोस्त नशे की ओर बढ़ रहा है तो उसका साथ न छोड़ें। उन्होंने युवाओं से ऐसे दोस्तों को मदद लेने और नशे से दूर होने के लिए प्रोत्साहित करने को कहा। मंत्री के मुताबिक, नशे के खिलाफ लड़ाई में केवल कार्रवाई और नशा मुक्ति सेवाएं ही पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि रोकथाम पर भी ध्यान देना जरूरी है। सरकार का कहना है कि इसके लिए परिवार, स्कूल, पंचायत, युवा क्लब और खेल सुविधाओं को भी अभियान से जोड़ा जा रहा है।

स्कूलों और पंचायतों को भी जोड़ा जा रहा

मलोट कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने पोस्टर निर्माण और निबंध लेखन प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। इसके अलावा मलवई गिद्धा और नशे के खिलाफ जागरूकता पर आधारित नाटक भी प्रस्तुत किया गया। सरकार के मुताबिक, ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, स्कूलों, अभिभावकों, पंचायतों, युवा क्लबों और सामाजिक संगठनों को नशे की रोकथाम से जोड़ने की कोशिश की जा रही है। गांव और वार्ड रक्षा समितियों को भी इसमें भूमिका दी जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+