Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

डेरा सच्चा सौदा में काटे गए लिंग,फसेंगे बाबा राम रहीम

नई दिल्ली ( ब्यूरो) अभी हरियाणा के फर्जी संत रामपाल का केस शांत भी नहीं हुआ था कि सिरसा के डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की बेहद घिनौनी करतूत सबके सामने आई है। उन पर आरोप है कि उनके आश्रम में लोगों का लिंग काटा जाता था। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने बाबा के डेरे में उनके समर्थकों के जबरन बंध्याकरण किए जाने के आरोपों की सीबीआई जांच का आदेश दिए।

Baba Ram Rahim

कोर्ट का आदेश

न्यायमूर्ति के. कानन ने डेरा के एक पूर्व समर्थक हंसराज चौहान की याचिका पर यह आदेश दिया। चौहान ने याचिका में दावा किया है कि डेरा के करीब 400 लोगों के साथ डेरे में उनका बंध्याकरण किया गया। इसके साथ ही 166 लोगों के नामों की सूची भी सौंपी है, जिनका बंध्याकरण डेरे में किया गया है।

ईश्वर से मिलाने का वादा

चौहान ने याचिका में कहा है कि उन्हें भरोसा दिलाया गया था कि जो लोग बंध्याकरण कराएंगे वे डेरा प्रमुख के मार्फत ईश्वर से मिलने में सक्षम होंगे। जज ने हरियाणा पुलिस को भी इस मामले में अब तक कुछ नहीं करने के लिये लताड़ लगायी है। कोर्ट इस जांच की प्रगति पर नज़र रखेगा।

अब फसेंगे बाबा

न्यायाधीश ने इस बात का भी कड़ा नोटिस लिया कि डेरा प्रमुख गुरमीत रहीम सिंह उनके विरुद्ध अन्य मामलों में कोई न कोई बहाना लगाकर 2007 से कभी भी न्यायालय में व्यक्तिगत रूप से पेश नहीं हुए और न्यायालय भी उनका छूट का आग्रह स्वीकार करते रहे। इससे पहले चौहान की चंडीगढ़ के एक सरकारी हॉस्पिटल में मेडिकल जांच में पाया गया कि उनका बंध्याकरण किया गया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+