हरियाणा बस में ब्लास्ट, किसी बड़े धमाके का ट्रायल तो नहीं?
फतेहबाद। हरियाणा के फतेहबाद जिले के भूना रोड़ पर मंगलवार को एक बस में धमाका हो गया। मौके पर मौजूद लोगों की मानें तो इस धमाके में 15 लोग घायल हो गए हैं। धमाका किस चीज से हुआ और कैसे हुआ इसका पता नहीं चल सका है। फिलहाल पुलिस मौके पर है और छानबीन कर रही है। घटना स्थल राजधानी दिल्ली से करीब 200 किमी दूर है।
हरियाणा में पिछले 20 दिनों में बस और ट्रेन में लगातार हो रहे छोटे-छोटे धमाकों ने देश की सुरक्षा पर बड़ा सवाल उठा दिया है। सबसे बड़ा सवाल ये कि 20 दिनों में पब्लिक ट्रांसपोर्ट में हुआ यह तीसरा धमाका किसी बड़े धमाके का ट्रॉयल तो नहीं?
कब-कब हुआ धमाका
- 26 मई 2016: कुरुक्षेत्र के पीपली के पास हरियाणा रोडवेज की चलती बस में जोरदार धमाका होने से 6 लोग घायल हो गए थे। ये बस सोनीपत से चंडीगढ जा रही थी। रास्ते में पीपली के पास इसमें जोरदार धमाका हुआ था।
- 13 मई 2016: हरियाणा के पानीपत रेलवे स्टेशन के यार्ड में खड़ी एक ट्रेन में मामूली विस्फोट हो गया था। जिसके चलते स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई थी।












Click it and Unblock the Notifications