इलेक्ट्रिक व्हीकल में आग लगने की एक और घटना आई सामने, चेन्नई का है ताजा मामला, देखें वीडियो
नई दिल्ली, मार्च 30। देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल का चलन बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। केंद्र और राज्य सरकारें ईवी को बढ़ावा देने के लिए कई तरह की छूट भी लोगों को दे रही हैं और इसका असर देखने को भी मिल रहा है, लोग बढ़-चढ़कर इलेक्ट्रिक गाड़ियां खरीद भी रहे हैं, लेकिन पिछले कुछ दिनों में इलेक्ट्रिक व्हीकल में आग लगने की घटनाएं तेजी से सामने आई हैं। ताजा मामला चेन्नई का है, जहां एक इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लग गई और उसके बाद बीच सड़क पर स्कूटर धू-धू कर जलने लगा।
Recommended Video

कहां घटी स्कूटर जलने की घटना?
जानकारी के मुताबिक, इलेक्ट्रिक स्कूटर जलने की यह घटना नॉर्थ चेन्नई के मंजमपक्कम इलाके की है। यहां माथुर टोल प्लाजा के पास एक इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लग गई, जिसके बाद चालक ने तुरंत स्कूटर को सड़क पर ही छोड़ दिया और स्कूटर जलने का पूरा वीडियो बना लिया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।
Pure EV के स्कूटर में लगी आग
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तिरुवल्लुर की एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करने वाले 21 साल के गणेश जब अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर से दफ्तर जा रहे थे तो उन्हें उसमें से धुंआ उठता दिखाई दिया। इसके बाद उन्होंने स्कूटर को बीच सड़क पर ही खड़ा कर दिया। इस दौरान कुछ लोगों ने पानी डालकर आग को बुझाने की कोशिश भी की। जिस स्कूटर में आग लगी है उसका नाम Pure EV बताया जा रहा है। इससे पहले जिन ईवी में आग लगने की घटना सामने आई है, वो भी Pure EV के ही स्कूटर थे। टीओआई की खबर के मुताबिक, इस घटना को लेकर कंपनी की ओर से बयान जारी कर कहा गया है कि हम इस घटना का विश्लेषण कर रहे हैं।
ओला के स्कूटर में भी लग चुकी है आग
आपको बता दें कि अभी तक इलेक्ट्रिक व्हीकल में आग लगने की जितनी घटनाएं आई हैं, उनमें अधिकतर दक्षिण भारत की हैं। इससे पहले ऐसा ही एक मामला तमिलनाडु से ही सामने आया था, जहां ओला के इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लग गई थी। इस घटना में दो व्यक्तियों की मौत हो गई थी।
ये भी पढ़ें: EV खरीदने वालों के लिए गुड़ न्यूज, दिल्ली में खुलेगा देश का सबसे सस्ता चार्जिग स्टेशन












Click it and Unblock the Notifications