Pratishtha Dwadashi: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ पर भव्य उत्सव, ट्रस्ट ने धार्मिक अयोजन को दिया खास
श्री रामजन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के साथ पूरे परिसर को चमकाने का कार्य जारी है। इस बीच भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ नजदीक आ रही है। ट्रस्ट ने इस अवसर को प्रतिष्ठा द्वादशी के रूप में भव्यता के साथ मनाने की योजना बनाई है।मंदिर ट्रस्ट ने एक ताजा बयान ने में कहा है कि इस तिथि को श्री राम जन्मभूमि परिसर में खास आयोजन किया जाएगा।
लंबे संघर्ष में बाद अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण की घड़ी को हर वर्ष याद करने के लिए मंदिर ट्रस्ट की ओर आयोजित आयोजन कास होगा। श्री राम जन्मभूमि परिसर में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ को भव्य रूप में मनाने की तैयारी है। इसके लिए राम मंदिर ट्रस्ट ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बीच ट्रस्ट ने ताजा अपडेट में कहा है कि परिसर के भीतर बनाए जा रहे मंदिरों में से - शिव मंदिर, सूर्य मंदिर, दुर्गा माता मंदिर, गणपति मंदिर, अन्नपूर्णा मंदिर और हनुमान मंदिर - कुछ ने स्पष्ट आकार ले लिया है, जबकि अन्य का निर्माण तेजी से चल रहा है।

प्रतिष्ठा द्वादशी
अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण सनातन धर्म के लिए प्राण प्रतिष्ठा की बात मानी जा रही है। ऐसे में ट्रस्ट ने अपने योजना को विशेष नाम दिया है। एक बयान के मुताबिक राम मंदिर ट्रस्ट इस आयोजन को प्रतिष्ठा द्वादशी के नाम से मनाया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications