अंकिता लोखंडे का ट्रोलर्स को जवाब, सुशांत की मौत के लिए मुझे दोषी ठहराना बंद कीजिए

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनकी पूर्व प्रेमिका अंकिता लोखंडे को अभी तक सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। अंकिता लोखंडे अब ट्रोलर्स से काफी आहत हो चुकी हैं और उन्होंने ट्रोलर्स को जवाब दिया है। अंकिता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि आप लोग मेरी कहानी के बारे में नहीं जानते हैं, इसलिए मुझ पर इस तरह से हमले मत कीजिए। अंकिता ने कहा कि वो काफी डिप्रेशन से गुजरी हैं, लेकिन कभी उस चीज को सार्वजनिक नहीं किया।

Ankita lokhande

लोगों की गाली-गलौच मुझे और मेरे परिवार को हर्ट करती है- अंकिता लोखंडे

अंकिता लोखंडे ने कहा है कि मेरे सोशल मीडिया अकाउंट पर जो मेरे वीडियो हैं, लोग उस पर भद्दे-भद्दे कमेंट कर रहे हैं, मैं उन लोगों से कहना चाहती हूं कि अगर आप मुझे पसंद नहीं करते हैं तो मुझे अनफॉलो कर दीजिए, लेकिन इस गाली-गलौच मत कीजिए। अंकिता ने आगे कहा है कि लोगों की गाली-गलौच वाले कमेंट मुझे और मेरे परिवार को काफी हर्ट करते हैं, मेरे परिवार वाले ऐसे कमेंट को बिल्कुल भी अनदेखा नहीं कर पाते, क्योंकि वो इस इंडस्ट्री से जुड़े हुए नहीं हैं।

सुशांत के साथ रिश्ते पर बोलीं अंकिता

अंकिता लोखंडे ने सुशांत के साथ उनके रिश्ते को लेकर कहा है कि जो लोग मुझ पर उंगली उठा रहे हैं, वो मेरे रिश्ते को जानते ही नहीं थे शायद और अगर वो सुशांत से प्यार करते थे तो फिर मुझसे क्यों लड़ रहे हैं? पहले कहां थे आप लोग, जब सारी चीजें खत्म हो रही थीं, हमारी जिंदगी में। आज मुझे दोषी ठहराया जाता है, पर मेरी कोई गलती ही नहीं थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+