VIDEO: सुशांत को याद कर रो पड़ीं एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे, बोलीं- पवित्र नहीं, अमर रिश्ता है हमारा

मुंबई। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput)की मौत को 6 महीने से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन सुशांत अपने फैंस और सहकर्मियों की यादों में अभी बने हुए हैं। हालमें आयोजित किए गए जी रिश्ते अवार्ड्स 2020 (Zee Rishtey Awards 2020) में अभिनेत्री अंकिता लोखंडे(Ankita Lokhande) और पवित्रा रिश्ता की टीम ने स्वर्गीय सुशांत सिंह राजपूत को संगीतमय श्रद्धांजलि दी। अंकिता लोखंडे सुशांत को याद करते हुए मंच पर रो पड़ीं।

'पवित्र रिश्ता' की टीम ने सुशांत को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

'पवित्र रिश्ता' की टीम ने सुशांत को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

मंच पर एक वीडियो शुरू होता है। जिसमें डांसर मुंबई के बारे में बताते हैं। मुंबई या यूं कह लें कि सपनों का शहर..कुछ तो बात है इस शहर में कि यहां कदम पड़ते ही भागने लगते हैं.. ऐसा ही एक लड़का था सुशांत। इसके बाद अंकिता लोखंडे सुशांत सिंह राजपूत के कई फिल्मी गानों पर डांस करती हैं। अंकिता लोखंडे इस अवसर पर 'पवित्र रिश्ता' के लुक में नजर आई। अंकिता ने 'साथिया तूने क्या किया' गाने पर भी डांस किया। इसके अलावा वह 'पवित्र रिश्ता' के टाइटल ट्रैक पर भी डांस करती नजर आईं।

अंकिता लोखंडे के आंखों में आए आंसू

अंकिता लोखंडे के आंखों में आए आंसू

टीवी शो ‘पवित्र रिश्ता (Pavitra Rishta)' में दिवंगत एक्टर की मां का रोल करने वाली अनुभवी मराठी और हिंदी फिल्म एक्टर उषा नाडकर्णी ने कहा कि वह अभी भी सुशांत को अपने बेटे के रूप में याद करती हैं। उन्होंने कहा कि, ऑनस्क्रीन मेरा मानव शांत और सुशील था और ऑफ स्क्रीन बदमाश और नटखट था। पहले-पहले उसने मेरे साथ बहुत मस्ती की। मुझे बहुत गुस्सा आता था लेकिन बाद में मैं भी उसके साथ मस्ती करने लगी। आज भी मेरे दिल में मेरा मानव बसता है। सही मायने में यही हमारा 'पवित्र रिश्ता' था।

लोखंडे बोलीं- पवित्र नहीं, अमर रिश्ता है हमारा

लोखंडे बोलीं- पवित्र नहीं, अमर रिश्ता है हमारा

भावभीनी श्रद्धांजलि के दौरान लोग भावुक हुए तो अंकिता लोखंडे अपने आंसू नहीं रोक पाई। वे मंच पर ही भावुक हो गईं। सुशांत सिंह राजपूत के बारे में अंकिता लोखंडे ने कहा, आज हर दिल शांत हैं, क्योंकि हर दिन में सुशांत है। कभी सोचा नहीं था वह जो हर दम चांद तारों की बातें करता था, वो एक दिन खुद चांद तारों से बात करने चला जाएगा। कभी सोचना नहीं था कि, जिसे देखकर औरों ने सपने देखना सीखे,, एक दिन उससे देख पाना सपना बन जाएगा।

सुशांत सिंह राजपूत का शव 14 जून को मुंबई में उनके घर पर मिला था

लोखंडे ने कहा कि, सुशांत आज आपको याद कर रहे हैं, आपके कुटंब का हर रिश्ता, क्योंकि आप का और हमारा रिश्ता पवित्र नहीं अमर रिश्ता है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि, ये दिन आएगा और मैं ये सब बोलूंगी, सुशांत हम आपको मिस करते हैं। सुशांत सिंह राजपूत का शव 14 जून को मुंबई में उनके घर पर मिला था। इसके बाद मुंबई पुलिस, सीबीआई, ईडी, एनसीबी जैसी कई सरकारी एजेंसियां सुशांत की मौत की जांच कर रही हैं। इस मामले में एनसीबी ने सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती को गिरफ्तार भी किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+