सुशांत से ब्रेकअप के बाद टूट गई थीं अंकिता, अब खुद बताई अलग होने की वजह

मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत की मौत को 9 महीने से ज्यादा का वक्त हो गया है, लेकिन अभी तक इस केस से जुड़ी गुत्थी नहीं सुलझ पाई। महाराष्ट्र पुलिस ने इस मामले को सुसाइड बताया, जिसके बाद सीबीआई ने जांच शुरू की, लेकिन अभी तक वो भी किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच पाई। शुरू में सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को उनकी मौत का जिम्मेदार ठहराया गया। उस दौरान उनकी एक्स रहीं अंकिता लोखंडे भी लोगों के निशाने पर आ गईं। अब अंकिता ने खुद अपने ब्रेकअप पर खुलकर बात की है।

Recommended Video

    Sushant Singh से अपने ब्रेकअप के बाद Ankita Lokhande ने पहली बार की खुलकर बात | वनइंडिया हिंदी
    'सुशांत ने करियर को चुना'

    'सुशांत ने करियर को चुना'

    Bollywoodbubble को दिए इंटरव्यू में अंकिता ने कहा कि लोग मुझसे कहते हैं तुमने सुशांत से रिश्ता खत्म कर लिया, लेकिन मैं उन लोगों से पूछती हूं कि तुम्हें ये सब कैसे पता? मैं यहां पर किसी को दोष नहीं देना चाहती हूं, लेकिन सुशांत ने अपनी पसंद स्पष्ट कर दी थी। वो अपने करियर के साथ आगे बढ़ना चाहते थे। बाद में उन्होंने वैसा ही किया और आगे बढ़ गए।

    '2.5 साल तक की कोशिश'

    '2.5 साल तक की कोशिश'

    अंकिता ने कहा कि मैं अपने रिश्ते के लिए बहुत कुछ कर रही थी। मैं वैसी नहीं हूं कि अपने पर्सनल रिलेशनशिप को बाहर लाकर उसका तमाशा बनाऊं। मैंने 2.5 साल तक चीजों को अच्छे से डील किया। मैं उस स्टेट ऑफ माइंड में नहीं थी कि तुरंत काम पर वापस आ सकूं, लेकिन मेरे परिवार ने सपोर्ट किया। मेरी लाइफ खत्म हो गई थी, मुझे नहीं पता था कि इसके बाद क्या करूं।

    लोगों ने किए गंदे कमेंट

    लोगों ने किए गंदे कमेंट

    अंकिता ने सुशांत की मौत के बाद अपने साथ हुए व्यवहार के बारे में भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि मेरी फोटो पर एक कमेंट आया, जिसमें मेरे बारे में बहुत ही बुरा शब्द लिखा था। मैंने उस आईडी को खोला और देखा कि वो कमेंट एक महिला का था। वो महिला मेरी मां की उम्र की थी और उसके बच्चे-पति भी थे। उस दिन मैंने उनके मेंटलिटी के बारे में सोचा।

    6 साल तक रहा 'पवित्र रिश्ता'

    6 साल तक रहा 'पवित्र रिश्ता'

    सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे की मुलाकात पवित्र रिश्ता शो के सेट पर हुई थी। पहले तो दोनों में अच्छी दोस्ती हुई फिर उनका रिश्ता प्यार में बदल गया। उसके बाद सुशांत ने अंकिता लोखंडे को टीवी पर ही प्रपोज कर दिया। दोनों 6 साल तक साथ रहे, उस दौरान लोग उनके प्यार की मिसाल देते थे। सुशांत के करीबियों के मुताबिक बात शादी तक पहुंच गई थी, लेकिन इसी बीच उनके ब्रेकअप की खबर सामने आ गई। ब्रेकअप की खबर सुनकर दोनों के फैन्स भी काफी मायूस हुए थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+