जेट एयरवेज के फाउंडर नरेश गोयल की पत्नी अनिता का कैंसर से निधन, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दोनों हुए थे गिरफ्तार

जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल की पत्नी अनीता गोयल का गुरुवार सुबह मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह लंबे समय से कैंसर से जूझ रही थीं। नरेश गोयल, जिन्हें हाल ही में अंतरिम जमानत दी गई थी, अपनी पत्नी के आखिरी समय में उनके साथ थे।

परिवार के करीबी सूत्रों ने बताया कि अनीता गोयल का निधन सुबह करीब 3 बजे हुआ। उनके देहांत की सुचना मिलने के बाद दोस्त और परिवार के सदस्य अस्पताल में जमा हो गए। उनका अंतिम संस्कार आज ही किया जाएगा। बता दें, नरेश गोयल भी कैंसर से पीड़ित हैं।
यह भी देखें: जेट एयरवेज के मालिक नरेश गोयल को कोर्ट से बड़ी राहत, दो महीने की अंतरिम जमानत मिली

Anita Goyal wife of Naresh Goyal Jet Airways Owner dies

मेडिकल आधार पर गोयल को मिली अंतरिम जमानत

3 मई को, नरेश गोयल के वकील ने बॉम्बे हाई कोर्ट को बताया कि जेट एयरवेज के संस्थापक ने "जीने की इच्छा" खो दी है। उन्होंने मेडिकल जमानत की गुहार लगाई थी। अदालत ने जमानत याचिका पर अपना आदेश सुरक्षित रख लिया और निर्देश दिया था कि गोयल को उस निजी अस्पताल से 6 मई तक छुट्टी न दी जाए जहां वह भर्ती हैं।

6 मई को बॉम्बे हाई कोर्ट ने नरेश गोयल को मेडिकल आधार पर दो महीने के लिए अंतरिम जमानत दे दी थी। फरवरी में, एक विशेष अदालत ने नरेश गोयल को जमानत देने से इनकार कर दिया, लेकिन उन्हें अपनी पसंद के निजी अस्पताल में भर्ती होने और चिकित्सा उपचार लेने की अनुमति दी। बाद में, उन्होंने योग्यता के आधार पर अंतरिम जमानत और चिकित्सा आधार पर रिहाई की मांग करते हुए बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख किया।

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हुई थी गिरफ्तारी

प्रवर्तन निदेशालय ने सितंबर 2023 में नरेश गोयल को मनी लॉन्ड्रिंग गिरफ्तार किया था। उनपर आरोप था कि उन्होंने केनरा बैंक द्वारा जेट एयरवेज को दिए गए 538.62 करोड़ रुपये के ऋण की हेराफेरी की थी। उनकी पत्नी, अनीता गोयल को नवंबर 2023 में गिरफ्तार किया गया था जब जांच एजेंसी ने मामले में अपनी चार्जशीट दाखिल की थी। उनकी उम्र और चिकित्सीय स्थिति को देखते हुए उसी दिन एक विशेष अदालत ने उन्हें जमानत दे दी थी।
यह भी देखें: Zomato के मालिक दीपिंदर गोयल ने खरीदी ऐसी प्रोपर्टी कि चारों तरफ मचा हल्ला, कुल संपत्ति जान पकड़ लेंगे माथा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+