Zomato के मालिक दीपिंदर गोयल ने खरीदी ऐसी प्रोपर्टी कि चारों तरफ मचा हल्ला, कुल संपत्ति जान पकड़ लेंगे माथा
Deepinder Goyal Net Worth: ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो (Zomato) के फाउंडर और मालिक दीपिंदर गोयल ने दिल्ली में एक ऐसी प्रोपर्टी खरीदी है, जिसकी चारों ओर चर्चा हो रही है।
बिजनेसमैन दीपिंदर गोयल ने दिल्ली में डेरा मंडी एरिया में लगभग 79 करोड़ रुपये में लगभग 5 एकड़ जमीन खरीदी है। ये इस साल की अभी तक की दिल्ली की सबसे बड़ी लैंड डील बताई जा रही है। इन सबके बीच दीपिंदर गोयल अपनी कुल संपत्ति यानी नेटवर्थ को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं।

Deepinder Goyal Property: दीपिंदर गोयल की कितनी है संपत्ति?
- दीपिंदर गोयल जोमैटो के फाउंडर के साथ-साथ ब्लिंकिट ( Blinkit) के भी सीईओ हैं।
- दीपिंदर गोयल की 2024 में कुल संपत्ति 2,570 करोड़ रुपये आंकी गई है।
- दीपिंदर गोयल ने 2008 में जोमैटो की शुरुआत की थी। वर्तमान में उनके पास कंपनी में 5.5 प्रतिशत हिस्सेदारी है। उन्होंने अपने शेयरों को 2020 में 7.7 प्रतिशत से घटाकर 2022 में 5.5 प्रतिशत कर दिया था।

- दीपिंदर गोयल ने बीरा 91, हाइपरट्रैक, टेराडो और स्क्वाडस्ट्रैक सहित कई अन्य स्टार्ट-अप में भी निवेश किया है।
- दीपिंदर गोयल 2020 में भी सालाना 3 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाते थे। वित्त वर्ष 21 में उनकी सैलरी 1.96 करोड़ हो गया था। बाद में उन्होंने कहा कि वह अगले तीन सालों तक कोई सैलरी नहीं लेंगे।
- 2022 में दीपिंदर गोयल को ESOP के रूप में 387 करोड़ रुपये के शेयर मिले थे। उन्होंने 700 करोड़ रुपये की अपनी ESOP जोमैटो फाउंडेशन को दान कर दी थी।

Deepinder Goyal Car: दीपिंदर गोयल के पास कई लग्जरी कार हैं
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, दीपिंदर गोयल के पास कई हाईफाई और लग्जरी कारें हैं, जिनमें ...
- फेरारी रोमा (Ferrari Roma): कीमत 4.76 करोड़ रुपये
- पोर्शे 911 टर्बो एस (Porsche 911 Turbo S): कीमत 3.35 करोड़ रुपये
- लेम्बोर्गिनी उरुस (Lamborghini Urus): कीमत 4.18 करोड़ रुपये से 4.22 करोड़ रुपये के बीच
- पोर्श कैरेरा एस (Porsche Carrera S): कीमत 2.31 करोड़ रुपये

who is Deepinder Goyal: कौन हैं दीपिंदर गोयल?
- दीपिंदर गोयल का जन्म पंजाब में हुआ था। उनके माता-पिता शिक्षक थे। उन्होंने 2005 में आईआईटी दिल्ली से गणित और कंप्यूटिंग में डिग्री के साथ ग्रेजुएशन किया।
- पढ़ाई के बाद दीपिंदर गोयल दिल्ली में बेन एंड कंपनी में काम करते थे। नौकरी के दौरान ही उनको ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी खोलने का आइडिया आया था। जिसके बाद 2008 में फूडीबे नाम से अपना स्टार्टअप शुरू किया, जिसे 2010 में जोमैटो नाम दिया गया था।
- दीपिंदर गोयल ने अपनी पहली कंचन जोशी से की थी, जिनसे उनकी मुलाकात कॉलेज में हुई थी। हालांकि इसी साल दीपिंदर गोयल ने दूसरी शादी मैक्सिकन मॉडल ग्रेसिया मुनोज के साथ की है।












Click it and Unblock the Notifications