Anish Kapoor: वो कलाकार जिसने 2023 में 91 करोड़ की कमाई, देश के 50 सफल कलाकारों में किया टॉप
anish.kapoor: कलाकारों की बड़ी ही खूबसूरत दुनिया होती है, जिसमें पेंटर, चित्रकार, मूर्तिकार समेत अन्य कलाकार अपनी अद्भुत कलाकारी से लोगों का मन मोह लेते हैं। इतना ही नहीं भारत के बहुत ऐसे कलाकार हैं जिन्होंने अपनी कलाकारी से दुनिया भर में अपना नाम शोहरत और खूब पैसा कमा रहे हैं।

हुरुन रिसर्च इंस्टीट्यूट ने 17 अगस्त को ऐसे ही देश के 50 सबसे सफल कलाकारों की इंडिया आर्ट लिस्ट 2023 जारी की है। जिसमें देश के शीर्ष 50 सबसे सफल कलाकारों के नाम शामिल हैं। शिल्पकार अनीश कपूर ने देश के 50 सफल कलाकारों की सूची में लगातार पांचवी बार टॉप किया है।
अनीश कपूर की एक कलाकृति की कीमत उड़ा देगी होश
अनीश कपूर की कमाई 2023 में 91 करोड़ कमाई की है। यानी इस कलाकार के एक साल का टर्नओवर 91 करोड़ हैं। 2023 में अनीश कपूर की सबसे महंगी कलाकृति की कीमत 9.27 करोड़ रुपये है।
शिल्पकार अनीश कपूर सबसे सफल भारतीय कलाकार हैं। 91 करोड़ रुपये के टर्नओवर के साथ ब्रिटिश-भारतीय ने लगातार पांचवें साल पहला स्थान हासिल किया है।
सफल कलाकारों की लिस्ट का आधार क्या है
हुरुन रिसर्च इंस्टीट्यूट ने जो सफल कलाकारों की जारी की इस सूची में 31 जुलाई, 2023 को समाप्त होने वाले वर्ष में सार्वजनिक नीलामी में बेचे गए उनके पेंटिंग, कलाकृतियों की बिक्री को ध्यान में रखते हुए सफल कलाकारों को स्थान दिया गया।
दूसरी सफल कलाकार अर्पिता सिंह, जानें टर्नओवर
वहीं अनीश कपूर के बाद दूसरे नंबर पर इस लिस्ट में कलाकार अर्पिता सिंह हैं जिन्होंने 2023 में 24.71 करोड़ रुपये की कमाई अपने काम से की है। भारतीय कलाकार अर्पिता की सबसे मंहगे काम की कीमत 11.32 करोड़ है।
तीसरे नंबर पर जोगेन चौधरी, जानें पेन्टिंग की कीमत
वहीं भारत के सबसे सफल कलाकारों में तीसरे नंबर पर जोगेन चौधरी हैं जो फेमस चित्रकार हैं। जोगेन का टर्नओवर 19.76 करोड़ रुपये है और उनकी सबसे महंगी एक त्रिकाकारी की कीमत 4.40 करोड़ रुपये है।
चौथे नंबर पर हैं दो कलाकार, कलाकृति की कीमत सबसे अधिक
वहीं इस सफल कलाकारों की सूची में चौथे नंबर पर गुजारत वडोदरा के चित्रकार, कवि और कला समीक्षक गुलाम मोहम्मद शेख है, जिनका टर्नओवर 17.88 करोड़ रुपये है।
इस सूची में भले शेख चौथे नंबर पर हैं लेकिन इस लिस्ट में टॉप 10 के कलाकारों की तुलना में शेख की कलाकृति सबसे महंगी है जिसकी कीमत 16.89 करोड़ रुपये है।
पांचवे नंबर पर 98 वर्षीय कलाकार का नाम है
वहीं इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर भारत के 98 वर्षीय कृष्ण खन्ना हैं और छठें नंबर पर शक्ति बर्मन हैं।
26 वर्षीय कलाकार ने लिस्ट में पाया छठां स्थान
26 वर्षीय राघव बब्बर सातवें स्थान पर हैं, उनकी टर्नओवर 11.77 करोड़ रुपये है। देश के टॉप 50 की लिस्ट में टॉप 10 आर्टिस्टमें शामिल राघव बब्बर की उम्र सबसे कम है।
आठवां, नवां और दसवें नंबर पर हैं ये कलाकार
हुरुन इंडिया आर्ट लिस्ट 2023 की लिस्ट में आठवें नंबर पर दृश्य कलाकार रामेश्वर बरूटा, नौवें नंबर पर समकालीन चित्रकार अंजू डोडिया और दसवें नंबर पर दिल्ली के कलाकार सुबोध गुप्ता हैं।












Click it and Unblock the Notifications