Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Anish Dayal Singh Profile: सीआरपीएफ महानिदेशक, IB में 3 दशक का अनुभव, जानें डिप्टी NSA बनने तक की कहानी

Anish Dayal Singh Profile: सरकार ने उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (डिप्टी NSA) के पद पर अनीश दयाल सिंह को नियुक्त किया है। मणिपुर कैडर के 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी दिसंबर 2024 में रिटायर हुए हैं। इसके बाद उन्हें यह अहम जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले उन्होंने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) का नेतृत्व भी किया है और इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) में भी सेवाएं दी हैं। सीआरपीएफ और आईटीबीपी के पूर्व महानिदेशक भी रह चुके हैं। अब वह राष्ट्रीय सुरक्षा के अहम मामलों में अपनी सेवाएं देंगे।

सूत्रों के मुताबिक, नए डिप्टी एनएसए को आंतरिक मामलों को संभालने की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस महकमे से लेकर सीमावर्ती सुरक्षा जैसे अहम महकमे में कई जिम्मेदारियां निभाने के अनुभव को देखते हुए उन्हें यह अहम पद सौंपा गया है। उनकी छवि टफ टास्क मास्टर के तौर पर रही है और वह डेडलाइन में काम पूरा करने की वजह से चर्चित रहे हैं।

Anish Dayal Singh

Anish Dayal Singh ने संभाली है कई अहम जिम्मेदारी

- उन्होंने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) का नेतृत्व भी किया है। उससे पहले इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) में लगभग 30 वर्षों तक काम कर चुके हैं और देश की सुरक्षा से जुड़े मामलों की उन्हें बारीक समझ है। हाल के दिनों में ही केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के महानिदेशक का दायित्व निभाया है।

यह भी पढ़ें: अमेरिका की धमकियों के बीच रूस पहुंचे अजित डोभाल, क्यों है ये दौरा रणनीतिक रूप से बेहद अहम

- सीआरपीएफ महानिदेशक के तौर पर सीमावर्ती इलाकों की सुरक्षा से लेकर नक्सलवाद और दूसरे उग्रवादी गुटों को नियंत्रण में लाने का उनका अनुभव बतौर डिप्टी एनएसए काफी काम आएगा। इसके अलावा मणिपुर कैडर में होने की वजह से उनके पास चुनौतीपूर्ण राज्य में काम करने का अनुभव भी उनके पक्ष में गया है।

- साल 2024 के लोकसभा चुनावों और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में पहले विधानसभा चुनावों के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सीआरपीएफ को सौंपी गई थी। उन्होंने इस काम को अपने नेतृत्व में बखूबी अंजाम दिया।

PM Modi और अजित डोभाल ने नियुक्ति में निभाई बड़ी भूमिका

सूत्रों के मुताबिक इस पद पर अनीश दयाल सिंह की नियुक्ति से पहले कई और नामों पर भी चर्चा की गई। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने काफी सोच-विचार के बाद यह फैसला लिया है। सीआरपीएफ में उनकी भूमिका, नक्सलवाद पर नियंत्रण पाने की रणनीति और जम्मू-कश्मीर में चुनाव के दौरान सुरक्षा-व्यवस्था संभालने जैसी जिम्मेदारियों को निभाने की वजह से उन्हें इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा रही है।

यह भी पढ़ें: भारत दौरे पर चीनी विदेश मंत्री Wang Yi, एस. जयशंकर के बाद NSA अजीत डोभाल से की मुलाकात, क्या हुई बात?

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+