भाई मुकेश अरबों के मालिक, जानें दिवालिया हो चुके अनिल अंबानी के पास अब कितनी संपत्ति, मुंबई वाला घर महल जैसा
Anil Ambani Net Worth: अरबपति बिजनेसमैन रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी की संपत्ति तो आप सबको पता है। लेकिन क्या आप उनके छोटे भाई और धीरूभाई अंबानी के छोटे बेटे अनिल अंबानी की संपत्ति के बारे में जानते हैं।
अनिल अंबानी से जुड़ी कंपनियों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 24 जुलाई 2025 को बड़ी कार्रवाई की। जांच एजेंसी ने अनिल अंबानी ग्रुप की कंपनियों के खिलाफ मुंबई में कई ठिकानों पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई नेशनल हाउसिंग बैंक, SEBI, नेशनल फाइनेंशियल रिपोर्टिंग अथॉरिटी (NFRA), बैंक ऑफ बड़ौदा और CBI की दो FIRs के आधार पर की गई है। ED की टीमों ने अनिल अंबानी से जुड़ी कंपनियों के कई वरिष्ठ अधिकारियों के परिसरों की भी तलाशी ली है। ऐसे में अनिल अंबानी अपनी संपत्ति को लेकर फिर से सुर्खियों में हैं। लोग उनके परिवार, उनके बेटे और संपत्ति के बारे में जानना चाहते हैं। तो चलिए जानते हैं अनिल अंबानी की कितनी संपत्ति है?

जब अनिल अंबानी की संपत्ति हो गई थी ₹0
कहा जाता है कि जब धीरूभाई अंबानी के रिलायंस ग्रुप का बंटवारा हुआ तो अनिल अंबानी को उनकी अच्छी और प्रॉफिटेबल कंपनियां मिली थीं। बंटवारे के बाद सबको लगा कि अनिल अंबानी के पास ज्यादा कमाई वाली संपत्ति आई है। लेकिन वो अपनी कंपनी संभाल नहीं पाए थे।
अनिल अंबानी के कुछ गलत बिजनसे फैसलों की वजह से उनकी कंपनियां बर्बाद होती चली गई। फरवरी 2020 में अनिल अंबानी ने ब्रिटेन की एक अदालत में बताया था कि उनका नेटवर्थ 0 है।

Anil Ambani Net Worth: अनिल अंबानी की संपत्ति
- अनिल अंबानी 2008 में दुनिया के छठे सबसे अमीर शख्स थे। उस वक्त उनकी संपत्ति 45 अरब डॉलर की थी। फिलहाल अनिल अंबानी फोर्ब्स की भारत वाली लिस्ट में टॉप 70 से भी बाहर हैं।
- टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक फरवरी 2023 तक अनिल अंबानी की संपत्ति 2.5 बिलियन डॉलर बताई गई थी। उनकी चल और अचल संपत्ति मिलाकर अभी भी 20 हजार करोड़ रुपये है। एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक अनिल अंबानी की कुल संपत्ति जून 2025 लगभग 3 अरब अमेरिकी डॉलर आंकी गई है।
- अनिल अंबानी रिलायंस ग्रुप के अध्यक्ष हैं। अनिल अंबानी के पास फिलहाल रिलायंस कैपिटल, रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर और रिलायंस पावर कंपनी है। उनकी कमाई का सबसे बड़ा सोर्स रिलायंस ग्रुप ही है।
- अनिल अंबानी के पास मुंबई में एक आलिशान बंगला है। अनिल अंबानी के महल जैसे घर की कीमत 5000 करोड़ रुपये आंकी जाती है, जो मुंबई का तीसरा सबसे महंगा घर है।
- अनिल अंबानी के पास एक प्राइवेट जेट बॉम्बार्डियर ग्लोबल एक्सप्रेस एक्सआरएस भी है, जिसकी कीमत 311 करोड़ रुपये है।
- अनिल अंबानी के पास रोल्स रॉयस फैंटम नाम की एक लग्जरी कार है, जिसकी कीमत 3.5 करोड़ रुपये है।
Who is Anil Ambani: जानिए अनिल अंबानी के बारे में?
- अनिल अंबानी भारत के बिजनेसमैन हैं। अनिल अंबानी के पिता धीरूभाई अंबानी थे।
- अनिल अंबानी ने मुंबई विश्वविद्यालय के किशिनचंद चेलाराम कॉलेज से 1983 में बीएससी किया था। उसके बाद पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय के व्हार्टन स्कूल से एमबीए की डिग्री ली थी।
- अनिल अंबानी ने अपने पिता की कंपनी रिलायंस ग्रुप के लिए CEO के रूप में काम करना शुरू किया। धीरूभाई अंबानी को स्ट्रोक का सामना करने के बाद अनिल अंबानी ने अपने पिता के निर्देश में कंपनी के वित्तीय लेनेदेन को भी संभाला था।
- अनिल अंबानी ने 2004 और 2006 के बीच उत्तर प्रदेश से राज्यसभा में सांसद भी रह चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications