Angrezi Medium Trailer: जब इरफान ने कहा- मेरे शरीर में कुछ अनचाहे मेहमान बैठे हैं, जानिए क्या था ऋतिक का रिएक्शन

नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के महान कलाकारों में से एक इरफान खान अपनी आने वाली फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' को लेकर काफी वक्त से चर्चा में हैं, फिल्म का ट्रेलर 13 फरवरी को रिलीज होने वाला है, इस बारे में खुद इरफान ने ही ट्विटर पर जानकारी दी है, उन्होंने इस फिल्म से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें उन्होंने एक इमोशनल अपील की है, जिसे सुनने के बाद आप सभी लोग, खासकर के इरफान खान के चाहने वालों की, आंखें भर आएंगी।

इरफान ने शेयर किया इमोशनल VIDEO

दरअसल वीडियो में इरफान खान ने कहा कि फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' मेरे दिल के काफी करीब है, यकीन मानिए मेरी दिली ख्वाहिश थी कि इस फिल्म को उतने ही प्यार से प्रमोट करूं जितने प्यार से हम लोगों ने इसे बनाया है, लेकिन मेरे शरीर के भीतर कुछ अनचाहे मेहमान बैठे हुए हैं, मेरा उनसे वार्तालाप चल रहा है, देखते हैं किस करवट ऊंट बैठता है, जैसा भी होगा आपको जानकारी दे दी जाएगी।

मेरे लिए इंतजार करें...

कहावत है कि When life gives you a lemons, you make a lemonade बोलने में अच्छा लगता है लेकिन जब सच में जिंदगी आपके हाथ में नींबू थमाती हैं ना, तो शिकंजी बनाना बहुत मुश्किल हो जाता है, इस फिल्म के ट्रेलर को एंजॉय करें और सबके साथ सकारात्मक रहते हुए फिल्म देखें, और हां... मेरे लिए इंतजार करें।

इरफान की बातें सुनकर आखें भर आएंगी...

इरफान ने आगे कहा कि लेकिन साथियों फिल्म वाकई में बहुत अच्छी बनी है, जो आपको रूलाएगी भी, हंसाएगी भी, जीने का ढंग सीखाएगी और रूलाने के बाद एक बार फिर से हंसाएगी, उम्मीद करता हूं कि ये फिल्म आपको जरूर पसंद आएगी।

इरफान खान को हुई थी खतरनाक बीमारी

गौरतलब है कि इरफान खान एक बहुत ही खतरनाक बीमारी से जूझ रहे थे, उन्हें एक विशेष तरह का ट्यूमर हुआ था, जिसका इलाज उन्होंने अमेरिका में काफी लंबे वक्त तक कराया है और ठीक होने के बाद ही वो इंडिया आए और उन्होंने फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' की है, लेकिन अभी भी उन्हें स्वास्थ्य के प्रति काफी सचेत रहने के कहा गया है और इसी वजह से वो फिल्म प्रमोशन का हिस्सा नहीं बन पा रहे हैं।

'अंग्रेजी मीडियम' फिल्म 'हिंदी मीडियम' का सीक्वल है

'अंग्रेजी मीडियम' फिल्म 'हिंदी मीडियम' का सीक्वल है

इस फिल्म इरफान के अलावा करीना कपूर, रणवीर शौरी, पंकज त्रिपाठी, दीपक डोबरियाल, डिंपल कपाड़िया, कीकू शारदा , राधिका मदान जैसे कलाकार भी हैं, फिल्म 20 मार्च को रिलीज होगी, यह सुपरहिट फिल्म 'हिंदी मीडियम' का सीक्वल है।


मेरा प्यार और दुआएं आपके साथ हैं: ऋतिक रोशन

इरफान की इस भावुक अपील के बाद बॉलीवुड के डैशिंग स्टार ऋतिक रोशन ने इरफान के ट्वीट को Re-Tweet करते हुए लिखा है कि यह बहुत ही प्यारा है इरफान, मेरा प्यार और दुआएं आपके साथ हैं, आप अमेजिंग हैं , इसका इंतजार कर रहा हूं और जैसा आपने कहा, आपका भी इंतजार कर रहा हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+