आंध्र की फार्मा यूनिट में गैस लीक होने से 1 की मौत, घायलों से मिलने पूर्व मंत्री अस्पताल पहुंचे
आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले की एक फार्मा कंपनी में जहरीली गैस रिसाव की घटना हुई। इस हादसे में एक शख्स की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद आंध्र प्रदेश के पूर्व मंत्री और वाईएसआरसीपी नेता गुडीवाड़ा अमरनाथ और कलेक्टर विजया कृष्णन ने घटना में घायलों से मुलाकात की।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनाकापल्ली जिले में एक टैगूर लैबोरेटरीज प्राइवेट लिमिटेड से हाइड्रोक्लोरिक एसिड और क्लोरीन के साथ जहरीली गैस लीक हो गई। प्रयोगशाला में काम करने वाले कम से कम 11 कर्मचारी बीमार पड़ गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

इस बाबत जिला अग्निशमन अधिकारी पी नागेश्वर राव ने बताया कि जहरीली गैस के कारण एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि,10 अन्य कर्मचारियों को इलाज के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। फिलहाल, इलाज के बाद अब 7 लोग खतरे से बाहर हैं। पुलिस-प्रशासन की टीमों ने धटना स्थाल का जायज लिया।
अग्निशमन अधिकारी पी. नागेश्वरराव ने बताया कि गैस रिसाव के कारणों की जांच की जा रही है। आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के प्रमुख जगन मोहन रेड्डी ने गैस रिसाव पर चिंता व्यक्त की और सरकार से मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा देने का आग्रह किया था।
उन्होंने इस घटना पर कहा था कि सरकार को अस्पताल में भर्ती लोगों के लिए उचित उपचार सुनिश्चित करना चाहिए। अनकापल्ली जिले की कलेक्टर विजया कृष्णन ने अनकापल्ली के परवाड़ा में एक फार्मा कंपनी में गैस रिसाव की घटना में घायल हुए लोगों से मुलाकात की।












Click it and Unblock the Notifications