आंध्र प्रदेश की महिलाओं का विरोध प्रदर्शन, बोलीं- सब्जियों की दुकानें 3 घंटे, तो वाइन शॉप के लिए 7 घंटे क्यों?
नई दिल्ली। भारत में देशव्यापी लॉकडाउन का तीसरा चरण शुरू हो चुका है, केंद्र सरकार द्वारा दी गई ढील के मुताबिक देशभर के ग्रीन जोन इलाकों में शराब की दुकानें खोली गईं। इस दौरान शराब लेने के लिए सुबह से ही लोगों की लंबी कतार देखने को मिली। एक तरफ जहां शराब पीने वालों में दुकानें खुलने की खुशी है तो वहीं, देश के कई हिस्सों में इसका विरोध भी हो रहा है। आंध्र प्रदेश विशाखापत्तनम में महिलाएं आज (मंगलवार) जिले में खोली गई शराब की दुकानों के खिलाफ सड़कों पर उतरीं और जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

शराब लेने के लिए लगी लंबी लाइन
देशव्यापी लॉकडाउन के बीच राज्य सरकारों और केंद्र ने कोरोना मुक्त जिलों में शराब की दुकान खोलने की अनुमति दे दी है। मंगलवार को इंटरनेट पर देशभर से ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें लोग लंबी-लंबी लाइनों में दुकानों के बाहर खड़े दिखाई दिए। इस दौरान उनके बीच सोशल डिस्टेंसिंग भी नहीं दिखाई दी, कई इलाकों में तो नियमों का पालन न होने की वजह से पुलिस ने दुकानों के बंद करा दिया।
Andhra Pradesh: Women in Visakhapatnam today held a protest against the liquor shops opened in the district by the state government amid #COVID19 lockdown. A protester says, "Vegetable markets stay open for only 3 hours but liquor shops are allowed to remain open for 7 hours". pic.twitter.com/KdQgMGldnX
— ANI (@ANI) May 5, 2020
विशाखापत्तनम में महिलाओं ने किया विरोध
शराब की बिक्री को मंजूरी देने पर देशभर से अलग-अलग प्रतिक्रिया सामने आ रही है। कई लोगों ने इस फैसले का समर्थन किया है तो कई लोग इसके विरोध में हैं। आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में महिलाओं ने इस दिशा में शराब की दुकानों के सामने सरकार का जमकर विरोध किया। दर्जनों महिलाओं ने COVID19 लॉकडाउन के बीच राज्य सरकार द्वारा जिले में खोली गई शराब की दुकानों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है।
Recommended Video

शराब की दुकानों को खोलने का समय 7 घंटे क्यों?
प्रदर्शन कर रही एक महिला ने कहा कि सब्जियों की दुकानों को खोलने का समय केवल तीन घंटे दिया गया है लेकिन शराब की दुकानों को सात घंटे का समय दिया गया है। गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने कोरोना संक्रमितों की संख्या के आधार पर देश के जिलों को तीन जोन (ग्रीन, रेड और ऑरेंज) में बांटा है। इसके साथ ही सरकार ने 4 मई के बाद लॉकडाउन में कुछ रियायतें भी दी हैं, जिनमें ग्रीन जोन में शराब की दुकानें भी खोलना शामिला है।
यह भी पढ़ें: शराब पीकर घर पहुंचा पति, आते ही किया गर्भवती पत्नी का मर्डर, 4 साल के बेटे ने बताया आंखों देखा खौफनाक मंजर
-
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक












Click it and Unblock the Notifications