कोरापुट की एक और पंचायत पर है आंध्र प्रदेश की नजर, सीमा निर्धारण के लिए कराया गया सर्वेक्षण
Andhra Pradesh wants to capture another panchayat of Koraput, survey conducted for demarcation
आंध्र प्रदेश की नजर अब कोटिया और संबाई के बाद अब ओडिशा भारत का बॉक्साइट का सबसे बड़ा उप्पादक है। जिनमें कालाहांडी, संबलपुर,बोलांगीर के अलावा कोरापुट बॉक्साइट के प्रमुख उत्पाक हैं। कोरापुर ही ओडिशा का वो जिला है जहां मिट्टी, नेफलाइन सिनाइट, सोना, काली और बहुरंगी चट्टानें जिन्हें सजावटी पत्थर कहा जाता है वो भारी मात्रा में पाई जाती है। उसी कोरापुट जिले के तालागुलु पंचायत के गांवों पर आंध्र प्रदेश की अब नजर है। वहीं कोरापुट की सीमा के निर्धारण के लिए दोनों राज्यों के अधिकारियों द्वारा सीमांकन किया गया।

पोट्टांगी के तहसीलदार बीरेंद्र बहादुर सिंह धारु और राजस्व निरीक्षक गोलक बिहारी परिदा ने सीमांकन किया उन्होंने मद्रास प्रेसीडेंसी युग के दौरान सीमा पर रखे गए पत्थरों सहित सीमा चिह्नों की पहचान की।
सीमा की पहचान पूरी करने के बाद उनका जो निष्कर्ष निकला निरीक्षकों ने उसे उच्च अधिकारियों को बता दिया । उप-कलेक्टर बेनुधर सबर ने कहा कि सीमा निर्धारण की समस्या जल्द ही सुलझा ली जाएगी।
बता दें कोरापुट जिले में ओडिशा और आंध्र प्रदेश के बीच विवाद प्रासंगिक है और आपत्तियों के बावजूद, आंध्र प्रदेश के अधिकारी अक्सर गांवों में घुसपैठ करते हैं। उप-कलेक्टर बेनुधर सबरने कहा कि ओडिशा सरकार इस मुद्दे के समाधान के लिए ठोस उपायों की आवश्यकता पर जोर दे रही है।












Click it and Unblock the Notifications