Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Andhra: विजयवाड़ा रोड शो के दौरान CM जगन पर फेंका गया पत्थर, भौंह पर लगी चोट

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री व वाईएसआर कांग्रेस प्रमुख जगन मोहन रेड्डी के एक रोड के दौरान पथराव की घटना सामने आई है। पत्थरबाजी के दौरान जगन को चोटें आईं हैं। जानकारी के मुताबिक सीएम विजयवाड़ा में "मेमंथा सिद्धम" बस यात्रा में शामिल होने विजयवाड़ा पहुंचे थे। यहां मुख्यमंत्री पर एक पत्थर फेंका गया और उनकी बायीं भौंह पर चोटें आईं है।

घटना विजयवाड़ा में मेमंथा सिद्धम बस यात्रा के दौरान हुई। वाईएसआरसीपी के अनुसार, एक अज्ञात व्यक्ति ने सीएम पर पत्थर फेंका, जिससे उनकी बाईं भौंह पर चोट लग गई। उनकी सुरक्षा टीम सतर्क हो गई और प्राथमिक उपचार के लिए उन्हें बस तक ले गई। प्राथमिक उपचार के बाद वह अपनी यात्रा जारी रख रहे हैं।

Andhra Pradesh Stone pelting CM Jagan

सीएम जगन शनिवार को विजयवाड़ा के सिंहनगर में सीएम जगन रोड शो कर रहे थे। वे "मेमंथा सिद्धम" बस यात्रा में शामिल हुए थे, इस दौरान बस से वे लोगों का अभिवादन स्वीकार कर रहे थे। इस दौरान अचानक उनके काफिले की ओर एक पत्थर फेंका गया, जो सीधे सीएम जगन के सिर पर लगा। घटना उस वक्त हुई जब काफिला विजयवाड़ा के विवेकानंद स्कूल सेंटर के पास था। सीएम जगन को पत्थर लगने से उनके बाईं भौंह के पास घाव हो गया। इस दौरान सिर से खून बहने लगा।

सीएम के चुनावी काफिले पर पथराव के बाद सीएम का तुरंत बस में ही प्राथमिक उपचार किया किया। इसके बाद वे फिर जनता का अभिवादन करने के लिए खड़े हुए और बस यात्रा जारी रखी। वहीं पथराव के दौरान सीएम के बगल में खड़े विधायक वेल्लमपल्ली की बायीं आंख में भी चोट लगी। उनका प्राथमिक इलाज बस में ही किया गया। मेड‍िकल र‍िपोर्ट में कहा है क‍ि घाव की जगह पर दो टांके लगाए गए। वहीं वाईएसआरसीपी प्रमुख व सीएम के काफिले पर हमले को लेकर YSRCP के नेताओं ने TDP को निशाने पर लिया।

आंध्र प्रदेश में 13 मई को मतदान
इस बार आंध्र प्रदेश में टीडीपी, बीजेपी और जन सेना के बीच गठबंधन हैं। ऐसे में वाईएसआरसीपी के ल‍िए बड़ी चुनौती मानी जा रही है। दरअसल, आंध्र प्रदेश की 175 व‍िधानसभा सीटों और 25 लोकसभा सीटों पर आगामी 13 मई को चुनाव होंगे। बता दें कि वाईएसआरसीपी ने 2019 में विधानसभा की 151 सीटें और 22 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की थी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+