Video: दिल्ली के बाद अब आंध्र प्रदेश में सरकारी बस ने मचाया कोहराम, बगल में खड़े 3 लोगों को रौंदा, मौत
Andhra Pradesh State Road Transport Corporation Bus Crush 3 People: इन दिनों बस और कार से कुचलकर कई लोगों की मौत हो रही है। पिछले दिनों दिल्ली में बस और कार से कुचलकर कई लोगों की जान चली गई। ताजा मामला आंध्र प्रदेश से आया है। जहां सरकारी बस से कुचलकर तीन लोगों की मौत हो गई।
आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में यह हादसा हुआ है। विजयवाड़ा के नेहरू बस स्टेशन पर आंध्र प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (APSRTC) की बस से कुचलकर तीन लोगों की मौत हो गई।

स्टार्ट करते ही बस हो गई बेलगाम
Recommended Video
वीडियो में देखा जा रहा है कि बस नेहरू स्टेशन के पास खड़ी थी, लोग स्टेशन पर अपनी बस का इंतजार कर रहे थे। इस बीच जैसी ही एक बस को ड्राइवर ने चलाना शुरू किया को वह बेकाबू हो गई। रेलिंग तोड़ते ही बस स्टेशन में घुस गई। इसकी चपेट में कई लोग आ गए। जिसमें तीन लोगों की कुचलकर मौत हो गई।
बेलगाम बस ने कई लोगों को कुचल दिया
वहीं, इससे पहले दिल्ली में डीटीसी बस का एक वीडियो सामने आया था, जिसे देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे। तेज रफ्तार में चलती बस ने पहले एक कार को टक्कर मारकर उसका कचूमर निकाल दिया, फिर आगे कई बाइक और वाहनों को घसीटते हुए दूर फेंक दिया। बेलगाम बस ने कई लोगों को कुचल भी दिया है, जिसमें से एक शख्स की मौत हो गई।
मानो नशे में था ड्राइवर
यह घटना रोहिणी क्षेत्र की है और पुलिस ने ड्राइवर पर केस दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी कैमरे में इस घटना का वीडियो सामने आया है। ऐसा लग रहा है कि ड्राइवर नशे में था।
यह भी पढ़ें- राजस्थान के दौसा में बस हादसा, 4 की मौत, कई घायल












Click it and Unblock the Notifications