राजस्थान के दौसा में बस हादसा, 4 की मौत, कई घायल
राजस्थान के दौसा में बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। यहां एक बस ने अपना नियंत्रण खो दिया और वह रेलवे ट्रैक पर पलट गई। इस हादसे में 4 लोगों की जान चली गई है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। यह घटना दौसा जिला कलेक्ट्रेट सर्कल के पास हुई है, बस में 30 यात्री सवार थे।
अडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट राजकुमार कासवा ने कहा कि हादसे के बाद 28 लोगों को अस्पताल लाया गया था, जिसमे से 4 की मौत हो गई। डॉक्टर घायलों का इलाज कर रहे हैँ। एसडीएम को मौके पर भेजा गया है ताकि वह हादसे की जांच करे।

यह बस हरिद्वार से उदयपुर जा रही थी। हादसे के बाद सभी 28 घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जिसमे से 4 की मौत हो गई। हादसा रात तकरीबन 2.15 बजे हुआ है। पुलिस ने बताया का बस दौसा में ओवरब्रिज से रात को रेलवे ट्रैक पर गिर गई, जिसकी वजह से यह बड़ा हादसा हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications