आंध्र प्रदेश: नारा लोकेश बोले- 2024 के चुनाव में टीडीपी-जेएसपी गठबंधन शानदार काम करेगा
2024 में होने वाले आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर टीडीपी-जेएसपी ने गठबंधन किया। आंध्र प्रदेश में ये दोनों पार्टियां मिलकर चुनाव लड़ेगी। टीडीपी महासचिव नारा लोकेश ने कहा तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) और जन सेना पार्टी (जेएसपी) गठबंधन आगामी विधानसभा चुनावों में बहुत अच्छा काम करेगा। ये गठबंधन राज्य को YSRCP से बचाने के अपने उद्देश्य को पूरा करेगा। नारा लोकेश ने कहा कि राज्य में 'एनटीआर कैंटीन' को पुनर्जीवित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

बता दें आंध्र प्रदेश विधान सभा चुनाव 2024 से पहले टीडीपी राष्ट्रीय महासचिव नारा लोकेश लोगों से संपर्क करने के लिए राज्य में युवा गलाम पदयात्रा कर रहे हैं। सोमवार को काकीनाडा जिले में तुनी विधानसभा क्षेत्र में अपनी युवा गलाम पदयात्रा का नारा लोकेश ने 3,000 किलोमीटर का आंकड़ा पार किया कर लिया है। इस यात्रा में नारा लोकेश के साथ उनकी पत्नी नारा ब्राह्मणी और बेटा देवांश भी शामिल हुए।
नारा लोकेश ने थीटागुंटा पंचायत में इस मील के पत्थर को मनाने के लिए एक स्तंभ रखा और कहा कि वह गरीबों को किफायती कीमतों पर भोजन उपलब्ध कराने के लिए एनटीआर कैंटीन को फिर से खोलेंगे। वह अपनी पदयात्रा के प्रत्येक 1,000 किमी के पूरा होने का जश्न मनाने के लिए एक मुद्दा उठा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications