Andhra Pradesh Green Energy पर गंभीर, देश में सबसे अधिक 81,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी

आंध्र प्रदेश सरकार ने 81,000 करोड़ रुपये की हरित ऊर्जा परियोजनाओं को मंजूरी दी है। ये देशभर के राज्यों में अभी तक की सबसे अधिक संख्या है।

Andhra Pradesh Green Energy

Andhra Pradesh Green Energy परियोजनाओं पर गंभीरता से काम कर रहा है। जगन मोहन रेड्डी की सरकार ने कई समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक राज्य सरकार ने 30 ऊर्जा दक्षता वित्तपोषण परियोजनाओं की पहचान की है, जो देशभर के राज्यों में सबसे अधिक संख्या है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (BEE) ने राज्य में 412.30 करोड़ रुपये से अधिक ऊर्जा दक्षता निवेश क्षमता का अनुमान लगाया है।

राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण सप्ताह के हिस्से के रूप में आंध्र प्रदेश राज्य ऊर्जा संरक्षण मिशन की तरफ से वर्कशॉप का आयोजन किया गया। सरकार ने 81,000 करोड़ रुपये की हरित ऊर्जा परियोजनाओं को मंजूरी दी। वर्कशॉप में आंध्र प्रदेश के मुख्य सचिव केएस जवाहर रेड्डी ने कहा, हरित ऊर्जा पर राज्य सरकार का जोर है। तेजी से अनुकूल आर्थिक स्थिति बनी है। निवेशकों के बीच रुचि विकसित हुई है। इन परिस्थितियों में आंध्र प्रदेश देश में सबसे आकर्षक नवीकरणीय ऊर्जा स्थल में से एक बनेगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार किसी भी तरह की ऊर्जा संबंधी मांग पूरा करने और बिजली क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने के प्रति कृतसंकल्प है।

बीईई के निदेशक सुनील खंडारे ने कहा कि भारत में औद्योगिक, वाणिज्यिक, घरेलू, परिवहन, नगरपालिका और कृषि क्षेत्रों सहित प्रमुख क्षेत्रों में 2031 तक 10 लाख करोड़ रुपये की ऊर्जा बचत निवेश क्षमता है। आंध्र प्रदेश के विशेष मुख्य सचिव (ऊर्जा) के विजयानंद ने कहा बैंकों ने प्रदेश में ऊर्जा दक्षता परियोजनाओं के लिए फंड देने में गहरी रुचि दिखाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+