Andhra Pradesh: राजमुंदरी यार्ड पर मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे, कई ट्रेनें हुई रद्द

Andhra Pradesh: राजमुंदरी यार्ड पर मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे, कई ट्रेनें हुई रद्द

आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के चेन्नई-हावड़ा मुख्य लाइन पर बुधवार 09 नवंबर को राजमुंदरी यार्ड में डाउन लाइन पर एनएसजी मालगाड़ी के एक डिब्बे पटरी से उतर गए। मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरने के कारण रेल यातायात आंशिक रूप से प्रभावित हो गया। तो वहीं, दक्षिण मध्य रेलवे ने विजयवाड़ा-विशाखापत्तनम खंड पर 09 महत्वपूर्ण ट्रेनों को रद्द कर दिया गया। तो वहीं, रेलवे अधिकारियों मौके पर पहुंच गए और पटरी के बीच में पलटी बोगी को हटाने का कार्य किया जा रहा है।

Rajahmundry yard

हालांकि, मालगाड़ी के एक डिब्बे के पटरी से उतरने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। दक्षिण मध्य रेलवे के सीपीआरओ राकेश के मुताबिक, एनएसजी मालगाड़ी चेन्नई से कोलकाता जा रही थी, इस दौरान सुबह करीब 03 बजे राजमुंदरी यार्ड के पास एक डिब्बा पटरी से उतर गया। उन्होंने बताया कि 'मालगाड़ी का एक डिब्बा उतरने के बाद हमने टू-लेन का परिचालन बंद कर दिया है और डिब्बे के पटरी से उतरने के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रहे है।

फिलहाल, विजयवाड़ा से अधिकारियों की एक टीम मालगाड़ी की मरम्मत के लिए मौके पर पहुंच गई है। उन्होंने बताया कि पटरी से उतरे डिब्बे को वहां से हटाने के बाद दोपहर तक यातायात बहाल होने की उम्मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+