आंध्र प्रदेश: 'वाईएसआरसी सरकार की उलटी गिनती शुरू', बोले- चंद्रबाबू नायडू
टीडीपी सुप्रीमो एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि आंध्र प्रदेश में राजनीतिक माहौल तेजी से बदल रहा है। वाईएसआरसी सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। शुक्रवार को एक कार्यक्रम के तहत तिरुपति जिले के वेंकटगिरी और कडप्पा के कमलापुरम में सार्वजनिक बैठकों को संबोधित करते हुए चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी की विश्वसनीयता एक बड़ा दिखावा है। राज्य को रिवर्स गियर में चलाने वाले इस तुगलक सरकार का समय समाप्त हो गया है।
उन्होंने कहा कि विनाशकारी वाईएसआरसी शासन को खत्म करने के लिए कार्यक्रम शुरू किया गया है। नायडू ने कहा कि शिशुपाल ने तो 100 गलतियां कीं, लेकिन जगन मोहन रेड्डी ने 1000 गलतियां कीं। लोग अब इस तुगलकी शासन को बर्दाश्त करने की स्थिति में नहीं हैं। वाईएसआरसी सरकार के केवल 82 दिन और बचे हैं।

पिछले 56 महीनों में दो वक्त की रोटी के बिना गरीबों के और अधिक गरीब होने पर चिंता व्यक्त करते हुए टीडीपी प्रमुख ने कहा कि वाईएसआरसी सरकार में लोगों का एक भी वर्ग खुश महसूस नहीं कर रहा है।
व्यंग्यात्मक अंदाज में नायडू ने कहा कि कर्मचारी अब वेतन में संशोधन की मांग नहीं कर रहे हैं, बल्कि केवल हर महीने की पहली तारीख को अपने मासिक वेतन के भुगतान की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब कर्मचारी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं कि अगर वे वेतन संशोधन की मांग करेंगे तो उन्हें जेल भी भेजा जा सकता है।
यह याद दिलाते हुए कि पिछले टीडीपी शासन ने स्थानीय युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार प्रदान करते हुए तिरूपति को एक इलेक्ट्रॉनिक केंद्र के रूप में बदल दिया था।
यह भी पढ़ें- आंध्र प्रदेश: CM जगन मोहन रेड्डी ने दुनिया की सबसे ऊंची आंबेडकर प्रतिमा का किया अनावरण, राजनीति तेज












Click it and Unblock the Notifications