आंध्र प्रदेश: चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों से चंदा लेगी कांग्रेस, लोकसभा के लिए 25000 हजार रुपये लेगी
Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी लोकसभा के लिए 25 हजार रुपये और विधानसभा के लिए 10 हजार रुपये सीट के इच्छुक उम्मीदवारों से दान के रूप में लेगी।
चुनाव प्रक्रिया शुरू करते हुए कांग्रेस की आंध्र प्रदेश इकाई ने बुधवार 24 जनवरी को अगले दो से तीन महीनों में होने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव लड़ने की योजना बना रहे उम्मीदवारों से आवेदन स्वीकार करना शुरू कर दिया है।

आंध्र प्रदेश के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) प्रभारी मनिकम टैगोर के अनुसार राज्य इकाई कर्नाटक और तेलंगाना कांग्रेस मॉडल को अपनाएगी और प्रत्येक इच्छुक उम्मीदवार से चंदा लेगी। लोकसभा चुनाव के लिए सामान्य सीटों से टिकट चाहने वाले उम्मीदवारों को 25 हजार का भुगतान करना होगा, जबकि आरक्षित सीटों अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति (एससी/एसटी) के उम्मीदवारों को 15 हजार का भुगतान करना होगा।
विधानसभा चुनाव के लिए सामान्य वर्ग के लिए 10 हजार दान
विधानसभा चुनाव के लिए सामान्य वर्ग के लिए चंदा राशि 10 हजार और आरक्षित सीटों के लिए 5000 तय की गई है। उन्होंने कहा कि अगले दो सप्ताह तक आवेदन स्वीकार किये जाएंगे। मनिकम टैगोर ने आगे कहा कि सभी आवेदनों पर प्रदेश चुनाव समिति के माध्यम से कार्यवाही की जाएगी और उसके बाद इसे एआईसीसी की स्क्रीनिंग कमेटी के पास भेजा जाएगा। इसके बाद सूची पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता वाली कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति को भेजी जाएगी।
यह भी पढ़ें- आंध्र प्रदेश की झांकी लगातार तीसरे साल गणतंत्र दिवस परेड में बढ़ाएगी शोभा, जानें क्या है इस बार का थीम












Click it and Unblock the Notifications