आंध्र प्रदेश की झांकी लगातार तीसरे साल गणतंत्र दिवस परेड में बढ़ाएगी शोभा, जानें क्या है इस बार का थीम
Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश के लिए खुशी की बात है। आंध्र प्रदेश की झांकी लगातार तीसरे साल नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड के दौरान कर्तव्य पथ की शोभा बढ़ाएगी। इस वर्ष परेड में विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 16 झांकियां भाग लेंगी।
आंध्र प्रदेश की झांकी राज्य सरकार द्वारा 'आंध्र प्रदेश में स्कूली शिक्षा में बदलाव- छात्रों को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाना' विषय के साथ शिक्षा क्षेत्र में शुरू किए गए विभिन्न क्रांतिकारी सुधारों को प्रदर्शित करती है।

इस वर्ष की झांकी को महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक बताते हुए सूचना और जनसंपर्क विभाग के उप निदेशक पी किरण कुमार ने बताया कि विभिन्न अवधारणाओं को प्रस्तुत करने के बावजूद विशेषज्ञ पैनल ने गणतंत्र दिवस परेड के लिए 'ट्रांसफॉर्मिंग स्कूल एजुकेशन' अवधारणा का चयन किया है।
झांकी के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि सामने के हिस्से में एक गांव की कक्षा को दर्शाया गया है और पीछे के हिस्से में बच्चों के साथ खेलते हुए और विज्ञान प्रयोगशाला में प्रयोग करते हुए आधुनिक प्ले स्कूल की अवधारणा को दर्शाया गया है।
मध्य भाग में टैब पर पढ़ते हुए छात्र हैं, जो हमारे सरकारी स्कूलों के परिवर्तन का प्रतिनिधित्व करता है। उन्होंने कहा शिक्षा विभाग के समन्वय से अधिकारियों ने 55 सेकंड का एक थीम गीत तैयार किया है। जो झांकी के चलते समय बजाया जाएगा।
यह भी पढ़ें- आंध्र प्रदेश: हाईकोर्ट ने R&B ठेकेदारों को बिलों का भुगतान न करने को गंभीरता से लिया, सरकार से मांगा जवाब












Click it and Unblock the Notifications