शिवसेना के बाद TDP ने भी दिए गठबंधन खत्म करने के संकेत, बढ़ सकती हैं NDA की मुश्किलें
शिवसेना के बाद
हैदराबाद। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की मुश्किलें दिन ब दिन बढ़ती जा रही हैं। बीते दिनों शिवसेना ने ऐलान किया था कि वो आगामी लोकसभा और महाराष्ट्र का विधानसभा चुनाव NDA से अलग हो कर लड़ेगी वहीं अब आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और तेलगू देशम पार्टी के अध्यक्ष एन. चंद्रबाबू नायडू ने कुछ ऐसे ही संकेत दिया है। नायडू ने NDA से अलग होने की संभावनाओं पर भारतीय जनता पार्टी को जिम्मेदार ठहराया है दो NDA का अगुवा दल है। भाजपा की आंध्र इकाई के नेताओं की ओर से TDP की आलोचना पर पहली बार प्रतिक्रिया दे रहे नायडू ने कहा कि इनको नियंत्रण में करना भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व का काम है।

नायडू ने स्पष्ट कहा कि...
इससे पहले शिवसेना ने भी स्पष्ट लहजे में कहा था कि भाजपा,अपने साथी दलों को महत्व नहीं दे रही है, ऐसे में पार्टी अपना अलग भविष्य तय कर रही है। शनिवार को नायडू ने स्पष्ट कहा कि हम भाजपा के साथ मित्रता का धर्म निर्वाह कर रहे है लेकिन अगर वो नहीं चाहते कि हम आगे भी गठबंधन में रहें तो हम अपना रास्ता अखित्यार करेंगे। नायडू का यह बयान इसलिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि बीते कई दिनों से आंध्र में यह चर्चा का विषय है कि क्या जगनमोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली YSR कांग्रेस से भाजपा हाथ मिला सकती है?

YSR के कई नेताओं ने भाजपा के नेताओं से मुलाकात की
बीते महीने YSR के कई नेताओं ने भाजपा के नेताओं से मुलाकात की थी। इतना ही नहीं बीते साल के आखिरी हफ्ते में YSR के सांसद वी विजयसाई रेड्डी ने पीएम मोदी से मुलाकात की थी। जानकारों की मानें तो YSR सांसद विजयसाई के भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से संबंध अच्छे हैं। ऐसे में आशंका व्यक्त की जा रही है कि भाजपा और TDP के बीच रिश्ते अच्छे नहीं है। अब नायजू का बयान राज्य के राजनीतिक गलियारे में नई हलचल मचा सकता है।

शिवसेना ने किया था ऐलान
गौरतलब है कि शिवसेना ने मंगलवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गंठबंधन से अलग होने का ऐलान किया है। शिवसेना संस्थापक बाल ठाकरे की जयंती पर 23 जनवरी को वरली के सरदार पटेल स्टेडियम में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई। इस बैठक में ही ये फैसला किया गया है। शिवसेना सांसद संजय राउत ने बताया कि पार्टी ने अपने अभिमान से समझौता ना करते हुए अकेले चुनाव में जाने का फैसला किया है।












Click it and Unblock the Notifications