आंध्र प्रदेश सीएम जगन मोहन ने चुनाव से पहले लॉन्च की "उन्नत वाईएसआर आरोग्यश्री योजना", जानें किसे मिलेगा लाभ
आंध्र प्रदेश में 2024 की शुरूआत में विधानसभा चुनाव होने वाले है। चुनाव से पहले सत्तारूढ़ पार्टी वाईएसआरसी प्रमुख और मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने सोमवार को उन्नत वाईएसआर आरोग्यश्री योजना लॉन्च की। इस योजना के तहत लाभार्थियों को 25 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी।

इस योजना के तहत पात्रता मानदंड में भी बदलाव किया गया ताकि 5 लाख रुपये तक की वार्षिक आय वाले लोग योजना के तहत लाभ उठा सकें। उन्होंने नए वाईएसआर आरोग्यश्री कार्ड के वितरण का भी शुभारंभ किया।
सीएम जगन ने इस पहल को क्रांतिकारी बताया और कहा इस योजना के तहत 1.48 करोड़ परिवारों के 4.25 करोड़ लोगों को कवर किया जाएगा। सीएम ने कहा बढ़ी हुई योजना चिकित्सा उपचार की बढ़ती लागत के कारण लोगों को कर्ज के जाल में फंसने से बचाएगी।
सीएम जगन मोहन रेड्डी ने बताया कि जन जागरूकता अभियान मंगलवार से शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत विधायक, ग्राम सचिवालय के कर्मचारी, स्वयंसेवक, एएनएम और आशा कार्यकर्ता लोगों को इस योजना के तहत लाभ कैसे उठाया जाए इसके तरीके लोगों को बताएंगे
बता दें इस योजना के तहत आरोग्यश्री-सूचीबद्ध अस्पताल में 3,257 बीमारियों और 2,513 प्रक्रियाओं के लिए मुफ्त इलाज प्रदान करती है। । सीएम ने बताया कि इस योजना के तहत हैदराबाद में 85, बेंगलुरु में 35 और चेन्नई में 16 सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल भी योजना के तहत मुफ्त इलाज प्रदान करते हैं।
सत्तारूढ़ वाईएसआरसी और पिछले टीडीपी शासन के शासन में तुलना करते हुए, जगन ने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षों में 53 लाख लोगों का इलाज किया गया है, जबकि पिछले शासन के तहत 22.32 लाख लोगों का इलाज किया गया था।
सीएम ने इसके साथ ही बताया कि सरकार ने धीरे-धीरे हर साल चिकित्सा सुविधाओं के नेटवर्क का विस्तार किया है। टीडीपी शासन के तहत 104 और 108 वाहनों की संख्या भी 226 से बढ़कर 936 हो गई है। मौजूदा 11 कॉलेजों के अलावा राज्य में 17 नए मेडिकल कॉलेज खुल रहे हैं। 53,126 डॉक्टरों, नर्सों और पैरामेडिकल स्टाफ के खाली पड़े पदों पर नियुक्तियां की जा चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications