गजराज देर रात कुएं में गिरे, बचाने में वन अधिकारियों और दमकल की टीम के पसीने छूटे, देखिए VIDEO

आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में एक हाथी कुएं में गिर गया। रेस्क्यू करने पहुंचे अधिकारियों के पसीने छूट गए। andhra pradesh chittoor elephant in well rescue

आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में एक हाथी कुएं में गिर गया। देर रात कुएं में गिरे गजराज को बचाने के लिए वन अधिकारियों और दमकल की टीम को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। चित्तूर जिले के गुंडला पल्ले गांव में कुएं में गिरे हाथी को बचाने में जुटी टीम के रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो सामने आया है। जेसीबी मशीन की मदद से कुएं में रास्ता बनाने के बाद हाथी को बाहर निकाला गया।

Recommended Video

      Well में गिरा Elephant का बच्चा, कड़ी मशक्कत के बाद निकाला बाहर, देखिए | वनइंडिया हिंदी | *News
      elephant in well

      हाथी को बचाने में छूटे पसीने

      समाचार एजेंसी ANI की वीडियो में देखा जा सकता है कि पत्थर से बांधे गए कुएं में लबालब पानी भरा हुआ है। पानी से भरे कुएं में गिरने के बाद हाथी जान बचाने की जद्दोजहद में जुटा है। वन अधिकारियों और दमकल कर्मियों को इस हादसे की सूचना दी गई।

      गजराज को बचाने पहुंचा बुलडोजर

      चित्तूर जिले की इस घटना में हाथी को कुएं से सकुशल निकाले जाने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो में अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य की निगरानी में मुस्तैद देखा जा सकता है। इसके अलावा जेसीबी मशीन जो आम तौर पर बुलडोजर के रूप में मशहूर है, उसका इस्तेमाल कर हाथी के निकलने लायक रास्ता तैयार किया जा रहा है। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद हाथी को कुएं से बाहर निकाला जा सका।

      रेस्क्यू ऑपरेशन पर सोशल मीडिया यूजर क्या बोले ?

      गौरतलब है कि देश भर के वन अधिकारी हमेशा भारत के वन्य जीवों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का प्रयास करते हैं। अक्सर जानवरों को मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकालने और बचाव अभियान के वीडियो हमेशा दिल को छू जाते हैं। आंध्र प्रदेश के चित्तूर में हाथी के रेस्क्यू वीडियो को ANI पर ट्वीट किए जाने के बाद से, क्लिप को 40 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है। वीडियो को 1200 से अधिक लोग लाइक भी कर चुके हैं। एक ट्विटर यूजर ने "अच्छा काम" बताया तो दूसरे ने कहा कि रेस्क्यू के दौरान हाथी ने खुद भी जान बचाने की पूरी कोशिश की। इस यूजर ने रेस्क्यू के बाद अच्छी देखभाल पर जोर दिया। एक अन्य यूजर ने हाथी पर दुलार लुटाते हुए उसे "ओ बेबी" कहा और रेस्क्यू करने वाले अधिकारियों को शाबाशी दी। उन्होंने कहा, नेक काम के लिए वन अधिकारियों को बधाई।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+