Andhra Pradesh News: 100 फीट गहरी घाटी में गिरी बस, दो की मौत, कई घायल

Andhra Pradesh News: अल्लूरी जिले में रविवार शाम रोडवेज की बस 100 फीट गहरी घाटी में गिर गई। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं, सीएम जगन मोहन रेड्डी ने लोगों की मौत पर दुख जताया। साथ ही राहत राशि भी दी है।

आंध्र प्रदेश के अल्लूरी जिले में रविवार शाम बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि 28 यात्रियों को ले जा रही आंध्र प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बस 100 फीट गहरी घाटी में गिर गई। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी राज्य के उद्योग मंत्री गुडीवाड़ा अमरनाथ ने दी। यह हादसा अल्लुरी जिले के पडेरू घाट रोड पर हुआ।

अल्लूरी जिला कलेक्टर सुमित ने बताया कि गंभीर रूप से घायल 4 लोगों को विशाखापत्तनम केजीएच अस्पताल में रेफर किया गया है। बाकी को पडेरू जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया। हम उन सभी को उपचार प्रदान कर रहे हैं। अगर आवश्यक होगा, तो हम घायलों को बेहतर चिकित्सा उपचार के लिए विशाखापत्तनम में रेफर करेंगे।

Accicent

घाटी में बस गिरने से पहले 7 बार पलटी खाई
जिला कलेक्टर ने आगे यह भी कहा कि पडेरू घाट रोड के व्यूपॉइंट पर एक आरटीसी बस 100 फीट गहरी घाटी में गिर गई। बस में 28 यात्री सवार थे। कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। खबर है कि इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। जब दुर्घटना हुई तब आरटीसी बस पडेरू से चोडावरम जा रही थी। घाटी में बस गिरने से पहले 7 बार पलटी खाई।

CM ने राहत पहुंचाने के दिए निर्देश
यात्रियों का आरोप है कि हाल ही में हुई बारिश के कारण सड़क पर पड़ी पेड़ों की शाखाएं और घाट रोड पर सुरक्षा दीवार का अभाव इस घातक दुर्घटना का कारण है। वहीं, सीएम जगन मोहन रेड्डी ने लोगों की मौत पर दुख जताया है। सीएम ने अल्लूरी, अनाकापल्ली और विशाखापत्तनम के जिला कलेक्टरों को राहत उपाय करने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने संबंधित जिलों के पुलिस प्रशासन को घायलों को अच्छे अस्पतालों में भर्ती कराने और बेहतर चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने का निर्देश दिया, सरकार ने एक बयान के माध्यम से जानकारी दी।

बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे राज्य के उद्योग मंत्री और एएसआर जिला प्रभारी मंत्री गुड़ी पड़वा अमरनाथ ने कहा कि सीएम जगन रेड्डी ने मृतकों के परिवारों को 10 लाख रुपए और स्थायी लोगों को 5 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने का आदेश दिया है। साथ ही विकलांगता और घायलों को 1 लाख रुपए देने को कहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+