हिंदू आस्था की रक्षा के लिए लगभग 3,000 मंदिरों का निर्माण! आंध्र प्रदेश सरकार ने की घोषणा
आंध्र प्रदेश के धर्मादा मंत्री सत्यनारायण ने कहा, "बड़े पैमाने पर हिंदू आस्था की रक्षा और प्रचार करने के लिए, कमजोर वर्गों के इलाकों में हिंदू मंदिरों का निर्माण शुरू किया गया है।"

आंध्र प्रदेश के हर जिले में एक मंदिर सुनिश्चित किया जाएगा। मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी की सरकार ने कहा, राज्य में मंदिरों का निर्माण बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। डिप्टी सीएम और Endowments Minister कोट्टू सत्यनारायण ने कहा कि मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी के निर्देश पर, हिंदू धर्म की रक्षा और प्रचार के लिए ये पहल की गई है।
तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम के श्री वाणी ट्रस्ट ने मंदिरों के निर्माण के लिए 10-10 लाख रुपये आवंटित किए हैं। 1,330 मंदिरों के निर्माण की शुरुआत के अलावा, इस सूची में अन्य 1,465 जोड़े गए हैं। इसी तरह कुछ विधायकों के आग्रह पर 200 और मंदिर बनवाए जाएंगे।
धर्मादा मंत्री सत्यनारायण ने बताया कि शेष मंदिरों का निर्माण अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से किया जाएगा। मंत्री के अनुसार बंदोबस्ती विभाग के तत्वावधान में 978 मंदिरों का निर्माण तेजी से हो रहा है जबकि प्रत्येक 25 मंदिरों का कार्य एक सहायक अभियंता को सौंपा गया है।
कुछ मंदिरों को पुनर्जीवित करने और मंदिरों में अनुष्ठानों के संचालन के लिए आवंटित 270 करोड़ रुपये की Common Good Fund (सीजीएफ) धनराशि में से 238 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की जा चुकी है। इसी तरह, इस वित्तीय वर्ष में 5,000 रुपये प्रति मंदिर की दर से अनुष्ठानों (दूप दीप नैवेद्यम) के वित्तपोषण के लिए निर्धारित 28 करोड़ रुपये में से 15 करोड़ रुपये निवेश किए जा चुके हैं।
मंत्री सत्यनारायण ने बताया "दूपदीप योजना के तहत, 2019 तक केवल 1,561 मंदिरों का नामांकन किया गया था। अब मंदिरों की संख्या बढ़कर 5,000 हो गई है।"












Click it and Unblock the Notifications