महाराष्ट्र-दिल्ली समेत इन पांच राज्यों में कोरोना से हुईं 70 फीसदी मौतें

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से लगातार बढ़ रहे हैं। लेकिन केंद्र सरकार ने देशभर में कोरोना टेस्टिंग में भी भारी बढ़ोतरी की है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि देश में रिकवर केसों की संख्या इस समय 29.70 लाख से अधिक है जो कि ऐक्टिव केसों की तुलना में 3.5 गुना ज्यादा है। वहीं कोरोना की वजह से हुई कुल मौतों के 70% मरीज आंध्र प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, तमिलनाडु और महाराष्ट्र से थे।

Recommended Video

    Coronavirus in India: कोरोना वायरस की मार देश के 5 राज्यों पर पड़ी, जानें हर बात | वनइंडिया हिंदी
    Andhra Delhi Karnataka Tamil Nadu Maharashtra account for 70% of total COVID 19 deaths in country

    स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने बताया कि, देश के कुल कोरोना से मरने वालों मरीजों का 70% आंध्र प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, तमिलनाडु और महाराष्ट्र से है। उन्होंने बताया कि, आंध्र प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या में 13.7% साप्ताहिक गिरावट आई है, कर्नाटक में 16.1% गिरावट, महाराष्ट्र में 6.8% गिरावट, तमिलनाडु में 23.9% गिरावट और उत्तर प्रदेश में 17.1% गिरावट हुई है। देश में रिकवर केसों की संख्या इस समय 29.70 लाख से अधिक है जो कि ऐक्टिव केसों की तुलना में 3.5 गुना ज्यादा है।

    राजेश भूषण ने बताया कि, अब तक हमने देश में 4 करोड़ 50 लाख से ज्यादा टेस्ट किए हैं। पिछले 24 घंटों में 11,72,000 टेस्ट किए गए हैं। रिकवरी मामलों की संख्या लगभग 29,70,000 हो गई है, जो कि अब तक सबसे ज्यादा हैं। उन्होंने बताया कि देश में कुल ऐक्टिव केसों में 62% सिर्फ 5 राज्यों से हैं। ये राज्य तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र हैं।

    केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि, कर्नाटक और दिल्ली दो राज्य ऐसे हैं जहां साप्ताहिक मृत्यु ट्रेजेक्टरी में वृद्धि हुई है। दिल्ली में 50% और कर्नाटक में लगभग 9.6% की वृद्धि देखी गई है। जबकि, आंध्र प्रदेश में मृत्यु दर में 4.5% की साप्ताहिक गिरावट आई है, महाराष्ट्र में 11.5% की गिरावट और तमिलनाडु में 18.2% की गिरावट आई है।

    स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि दुनिया के अन्य देशों की तुलना में भारत में प्रति मिलियन कोरोना पॉजिटिव केस बहुत कम हैं। भारत में प्रति 10 लाख लोगों पर 49 लोगों की मौत हो रही है।भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के महानिदेशक बलराम भार्गव ने कहा कि, पूरे देश (70 जिलों) में दूसरा सीरो सर्वेक्षण शुरू हो गया है। हमें अगले दो हफ्तों में रिजल्ट मिल जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+