आंध्र प्रदेश: गर्मी छुट्टी में 6 साल के बच्चे के साथ चचेरे भाई करते थे गंदी हरकत, पिता ने रिकॉर्ड किया Video
नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के नेल्लोर में रहने वाला एक परिवार उस वक्त सन्न रह गया, जब उसे पता चला कि उसके घर में ही उनके 6 साल के बेटे का यौन शोषण हो रहा ता और उन्हें भनक तक नहीं लगी। पीड़ित बच्चे के पिता ने पुलिस को इसके बारे में जानकारी दी और दोनों आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।

रिपोर्ट के मुताबिक गर्मी छुट्टी की वजह से लगभग दो महीने से बच्चा घर पर था। बच्चे के पिता 8 बजे काम पर चले जाते थे और मां घर के कामों में और छोटे भाई में व्यस्त हो जाती थी। 6 साल का पीड़ित घर के नीचे रहने वाले अपने चचेरे भाईयों के साथ खेलने के लिए गया था। बच्चे के दो चचेरे भाईयों ने उसके साथ गंदी हरकत की और उसका यौन शोषण किया। दोनों ने उसे मार देने की धमकी की। आरोपियों ने उसे धमकाया कि अगर उसने इसके बारे में किसी को कुछ भी बताया तो वो उसे मार देगें। बच्चा डर से चुप रहा। फिर क्या था दोनों नाबालिग आरोपियों ने बच्चे को परेशान करना शुरू कर दिया। वो खेलना का बहाना बनाकर उसे नीचे बुला लेते थे और उसके साथ जबरदस्ती करते थे। मां ये सोचकर खुश होती थी कि बच्चे को खेलने के लिए साथी मिल गया, लेकिन वो अपने बेटे के साथ दो रही इस घिनौनी हरकत से अंजान थी।
बच्चे के स्वभाव में लगातार परिवर्तन आ रहा था। वो गुस्सैल होता जा रहा था। बात-बात पर चिल्लाता था। छोटी-छोटी बातों पर घर के बर्तन फेंकने लग जाता। मां-बाप बच्चे की हरकत से परेशान हो गए। एक रात पिता ने बेटे को प्यार से पूछा। उसे समझाया तो बच्चा टूट गया और सारी हकीकत सामने ला दी। पिता बच्चे के साथ हुए इस हादसे के बारे में जानकर हैरान रह गए। पिता ने बच्चे द्वारा बताई गई पूरी वारदात को रिकॉर्ड कर लिया और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस ने पिता की शिकायत पर दोनों नाबालिग आरोपियों को जुवेनाइल कोर्ट के सामने पेश किया है।












Click it and Unblock the Notifications