अंडमान-निकोबार पुलिस का बड़ा एक्शन: 36 हजार करोड़ की ड्रग्स को किया आग के हवाले,देखें VIDEO
Port Blair: अंडमान-निकोबार पुलिस ने हाल ही में देश की सबसे बड़ी ड्रग्स की खेप जप्त की गई थी, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 36 हजार करोड़ रुपये आंकी गई थी। पुलिस ने अब इस ड्रग्स को नष्ट करना आरंभ कर दिया है। इतनी खतरनाक ड्रग्स होने के कारण इसे खुले में नहीं जलाया गया, बल्कि चिता की आग में जलाया गया।
अगर इसे खुले में जलाया जाता या मिट्टी में दबाया जाता ,तो इससे भारी प्रदूषण होता, जिससे लोगों को खतरा हो सकता था। ड्रग्स को नष्ट करने की प्रक्रिया की निगरानी खुद डीजीपी एचएस धालीवाल ने की। डीजीपी हरगोबिंदर सिंह धालीवाल ने कहा, "अंडमान और निकोबार पुलिस ने भारत में अब तक की सबसे बड़ी 6000 किलोग्राम से अधिक नशीली दवाओं की जब्ती को नष्ट करना शुरू कर दिया है।

उन्होंने आगे कहा कि इतनी बड़ी मात्रा में ड्रग्स होने के कारण इसे नष्ट करने के लिए भस्मीकरण का तरीका चुना गया। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और गृह मंत्रालय के साथ-साथ स्थानीय अधिकारियों के समर्थन से हम रिकॉर्ड समय में इतनी बड़ी मात्रा को नष्ट करने में सफल रहे। अन्य तरीकों जैसे पानी में बहाने, खुले में जलाने या मिट्टी में दबाने से ज्यादा प्रदूषण होता, इसलिए भस्मीकरण का फैसला किया गया। इसके लिए नागरिक अधिकारियों से अनुमति ली गई थी।"
ड्रग्स नष्ट करने की वीडियो रिकॉर्डिंग
ड्रग्स को नष्ट करने की प्रक्रिया की निगरानी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और जीबी पंत अस्पताल जैसी प्रमुख एजेंसियों के प्रतिनिधि भी कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए यह कार्रवाई की जा रही है। ड्रग्स को नष्ट करने की प्रक्रिया को सावधानीपूर्वक वीडियो में रिकॉर्ड किया गया है।
6000 किलोग्राम मेथमफेटामाइन बरामद
दिसंबर 2024 के अंतिम सप्ताह में पुलिस ने करीब 6000 किलोग्राम मेथमफेटामाइन बरामद किया था, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 36000 करोड़ रुपये है। डीजीपी एचएस धालीवाल ने इस ऑपरेशन और ड्रग्स को नष्ट करने में सहयोग के लिए भारतीय तटरक्षक बल और अन्य हितधारकों को धन्यवाद दिया।
6 विदेशी नागरिक गिरफ्तार
पुलिस ने यह ऑपरेशन तब शुरू किया जब नेवी के एक विमान ने बैरन द्वीप के पास एक संदिग्ध मछली पकड़ने वाले जहाज को देखा। जांच में भारी मात्रा में अवैध ड्रग्स मिली। पुलिस ने इस प्रकरण में छह विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया। ड्रग्स 222 प्लास्टिक बैग में रखी गई थी।












Click it and Unblock the Notifications