Weather Update: दिल्ली समेत उत्तर भारत में ठंड का कहर, 20 राज्यों में 5 दिनों तक छाया रहेगा घना कोहरा

Weather Update: पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और दिल्ली-एनसीआर समेत मैदानी इलाकों में हुई हल्की बारिश के कारण ठंड का असर बढ़ गया है। शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और पूरे उत्तर भारत में घना कोहरा छाया रहा, वहीं रात में कई स्थानों पर हल्की बारिश भी हुई। इससे दिल्ली में लगभग 200 उड़ानें और 150 से अधिक ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ी इलाकों में हिमपात और मैदानी इलाकों में हल्की बारिश का दौर आज भी जारी रह सकता है।

मौसम में आया बदलाव, कोहरे का प्रकोप

भारतीय मौसम विभाग ने 20 राज्यों में अगले 2-5 दिनों तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। पश्चिमी विक्षोभ और पूर्वी हवाओं के कारण मौसम में बदलाव आया है। विशेष रूप से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।

weather jpg

14 जनवरी की रात से ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिसके बाद जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में 15-17 जनवरी के बीच भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा राजस्थान में हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है।

इन राज्यों में कोहरे का असर ज्यादा

मौसम विभाग के अनुसार, 12 से 16 जनवरी के बीच पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली में घना कोहरा छा सकता है। इन राज्यों में सुबह के समय कोहरा दृश्यता को प्रभावित कर सकता है, जिससे यातायात में परेशानी हो सकती है।

दिल्ली में येलो अलर्ट जारी

दिल्ली में आज (12 जनवरी) को येलो अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में सुबह के समय धुंध और मध्यम स्तर का कोहरा छा सकता है, साथ ही हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

इस मौसम के प्रभाव के कारण राजधानी दिल्ली और अन्य क्षेत्रों में दिनचर्या प्रभावित हो सकती है, और सड़क, रेल और हवाई यातायात में देरी हो सकती है। लोगों से अपील की गई है कि वे मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए यात्रा करने से पहले अपडेट्स लें।

यह भी पढ़ें CEC की चयन में बड़ा बदलाव, अब 5 नामों का पैनल होगा, राजीव कुमार देंगे इस्तीफा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+