Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बच्‍चे की प्रतिभा के कायल हुए आनंद महिन्द्रा, वीडियो के साथ लिखा- मिल गया अगली पीढ़ी का गोल्ड मेडलिस्ट

बच्‍चे की प्रतिभा के कायल हुए आनंद महिन्द्रा, वीडियो के साथ लिखा- मिल गया अगली पीढ़ी का गोल्ड मेडलिस्टAnand Mahindra was convinced of the child's talent, wrote with the video - Mil Gaya Gold Medalist of the next generati

नई दिल्‍ली, 11 अगस्‍त: सोशल मीडिया के माध्‍यम से कई छिपे हुए कलाकार दुनिया के सामने आए और रातों रात स्‍टार बन गए। हमारे गांवों और कस्‍बों में ऐसे ही टैलेन्‍टेड बच्‍चे और नौजवान छिपे हुए हैं जिनका हुनर देखकर हर कोई अचंभित हो जाता है। फेमस बिजनेसमैन आए दिन जो सोशल मीडिया पर ऐसे ही टैलेंड लोगों का वीडियो शेयर करते रहते हैं उन्‍होंने इस बार भी ऐसे ही एक बच्‍चे का वीडियो शेयर किया है।

महिन्‍द्रा ने जबरदस्त स्टंट और बैकफ्लिप करते लड़के का वीडियो शेयर किया

महिन्‍द्रा ने जबरदस्त स्टंट और बैकफ्लिप करते लड़के का वीडियो शेयर किया

फेमस बिजनेसमैन आनंद महिन्द्रा ने अपने ट्विटर पर शेयर किए गए इस वीडियो में एक छोटा लड़का जिसकी उम्र 10 साल तक होगी वो बच्चा चलती रोड पर जबरदस्त स्टंट और बैकफ्लिप करता नजर आ रहा है।

अगली पीढ़ी का गोल्ड मेडलिस्ट

अगली पीढ़ी का गोल्ड मेडलिस्ट

इस वीडियो को देखरक हर कोई बच्‍चे की तारीफ कर रहा है वहीं इस बच्‍चे का टैलेंट देख बिजनेसमैन आनंद महिन्द्रा ने लिखा मिल गया अगली पीढ़ी का गोल्ड मेडलिस्ट।

असमर्थित प्रतिभा आकार ले रही है

आनंद महिन्‍द्रा ने इस वीडियो शेयर किया और लिखा- #CWG2022 पर भारत के लिए गोल्ड रश के बाद अगली पीढ़ी की असमर्थित प्रतिभा आकार ले रही है। हमें इस प्रतिभा को फास्ट ट्रैक पर लाने की जरूरत है। उन्‍होंने ये भी बताया कि यह वीडियो एक दोस्त ने शेयर किया है जिसने इस लड़के को तिरुनेलवेली के पास एक गांव में देखा है।

आनंद महिन्‍द्रा करना चाहते हैं इस बच्‍चे की मदद

आनंद महिन्‍द्रा करना चाहते हैं इस बच्‍चे की मदद

आनंद महिन्‍द्रा ने इस वीडियो को शेयर कर इस बच्‍चे की मदद करने की कोशिश की है। ताकि गांव में छिपी हुई इस प्रतिभा को सुविधाएं देकर इसके इस हुनर को तराशने की ओर ध्यान दिया जाएगा। इसके हुनर को पॉलिश किया ताकि ये भविष्‍य में अपने देश का प्रतिनिधित्‍व कर सके। क्‍या पता इसके हुनर की बदौलत मेडल भी मिल जाए।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+