आनंद महिंद्रा ने शेयर की मुंबई लोकल की फोटो, कही दिल छू लेने वाली बात

मुंबई में लोकल ट्रेन शुरू होने के बाद सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं। लोग अलग-अलग तरह से अपनी भावनाओं को व्यक्त कर रहे हैं। ऐसी ही एक तस्वीर को आनंद महिंद्रा ने शेयर की है।

Anand Mahindra Tweet : कोरोना महामारी ने मुंबई की जान कही जाने वाली लोकल ट्रेन को रोक दिया था। देशभर में लगे लॉकडाउन के बाद यहां की लोकल ट्रेन के पहिए भी रुक गए। जिसे अब 1 फरवरी से फिर से शुरू कर दिया गया है। हालांकि लोग पहले की तरह यात्रा न करते हुए सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक ही सफर कर रहे हैं। इसको लेकर सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं। लोग अलग-अलग तरह से अपनी भावनाओं को व्यक्त कर रहे हैं। ऐसी ही एक तस्वीर को आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने शेयर की है।

anand mahindra

मुंबई की लोकल ट्रेन (Mumbai Local train) में चढ़ने से पहले एक यात्री की तस्वीर ट्वीट करते हुए एक यूजर ने लिखा कि एक क्लिक जिसने मेरे दिल को छू लिया, 11 महीने बाद ट्रेन की यात्रा करने से पहले एक शख्स लोकल ट्रेन की पूजा कर रहा है। इसे आनंद महिंद्रा ने रिट्वीट करते हुए लिखा कि भारत की आत्मा... मैं प्रार्थना करता हूं, कि हम इसे कभी न खोएं।

320 दिनों के बाद मुंबई ने फिर पकड़ी रफ्तार

आपको बता दें कि रेलवे (Indian Railways) ने लगभग 320 दिनों के बाद मुंबई में लोकल ट्रेनों को चलाने की अनुमति दी है। जिसके बाद लोगों में काफी उत्साह है। मुंबई में लोकल को यहां के लोगों की जीवन रेखा कहा जाता है। हालांकि ट्रेन के लिए कुछ घंटों का समय सीमित किया है। इसकी व्यवस्था के लिए स्थानीय पुलिस (Mumbai Police) की भी मदद ली जा रही है। सेंट्रल रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के मुताबिक सभी एंट्री, एक्जिट और टिकट काउंटर का संचालन शुरू कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+