बाइक के सायरन पर बच्चे का जबर डांस, वीडियो शेयर कर बोले आनंद महिंद्रा- मेरी तो हंसी नहीं रुक रही

नई दिल्ली। कारोबारी आनंद महिंद्रा ने बाइक के सायरन के साथ डांस कर रहे बच्चे एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो में बच्चा बाइक के सायरन के साथ-साथ डांस कर रहा है, उसके डांस स्टेप मजेदार हैं। महिंद्रा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, इसको देखने के हबाद हंसी नहीं रोक पा रहा हूं। इतनी मजेदार वीडियो मैंने एक लंबे समय के बाद देखी है। इस वीडियो के साथ मेरा को वीकएंड शुरू हो गया है।

anand mahindra, tweet, video, viral, आनंद महिंद्रा, वीडियो, वायरल वीडियो,

महिंद्रा ने शुक्रवार रात पौने दस बजे ये वीडियो ट्वीट किया। देखते ही देखते उनका ये ट्वीट वायरल हो गया। शनिवार दोपहर तक ही इस ट्वीट को 52 हजार लोग लाइक कर चुके हैं और 13 हजार लोग रीट्वीट कर चुके हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चा घर का कुछ सामान लेकर आ रहा होता है। रास्ते में बाइक खड़ी देख वो उसे लात मारता है और सायरन बजने पर डांस शुरू कर देता है। जब घर के भीतर से एक महिला की आवाज आती है तो वो तेजी से सामान उठाकर चल पड़ता है।

बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। खास बात ये है कि वो देश दुनिया के घटनाक्रम पर तो अपना रिएक्शन देते ही हैं। अक्सर ऐसी मजाकिया वीडियो, फोटो और जॉक वगैरह भी वो शेयर करते रहते हैं।

हाल ही में अपनी पत्नी के बारिश के मौसम में खाना बनाने में मदद मांगने पर जवाब में पोस्ट की गई उनकी फोटो खूब वायरल हुई थी। प्रेस करके रोटी बना रहे एक शख्स की तस्वीर को ट्वीट करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, वीकेंड पर बारिश हो रही थी और हम घर पर ही थे। मेरी पत्नी ने अच्छा खाना बनाने के लिए मेरी मदद मांगी। मैंने ये तस्वीर भेज दी और कहा- मैं इस तरह काम करता हूं। अगर आप मदद चाहती हो तो मैं तैयार हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+