पैपराजी के सामने भड़कने पर इस लड़की ने की जया बच्चन की मिमिक्री, लोगों की नहीं रुक रही हंसी, VIDEO Viral

बॉलीवुड की दिग्गज फिल्म अभिनेत्री जया बच्चन पैपराजी को देखते ही भड़क जाती हैं। इस व्यवहार से उनके फैंस को भी अच्छा नहीं लगता है।

बॉलीवुड की दिग्गज फिल्म अभिनेत्री जया बच्चन पैपराजी को देखते ही भड़क जाती हैं। इस व्यवहार से उनके फैंस को भी अच्छा नहीं लगता है। फैंस यही सोचते हैं कि इतनी बड़ी सेलिब्रिटी होने के बावजूद वह आखिर क्यों कैमरे देखकर आग बबूला हो जाती हैं? जया बच्चन इन दिनों अपने गुस्से की वजह से काफी चर्चा में हैं। हाल ही में उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए जिसमें वह पैपराजी के साथ भिड़ती हुई नजर आईं। एक महिला ने उनकी सेम टु सेम मिमिक्री की है। जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

मिमिक्री से खींचा लोगों का ध्यान

मिमिक्री से खींचा लोगों का ध्यान

जया बच्चन पैपराजी के सामने किस तरह रिएक्ट करती हैं, एनाली सेरेजो ने उनकी मिमिक्री की है। उन्हें "द ठाठ शॉपर" के रूप में भी जाना जाता है। यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसे अब तक 3 मिलियन से अधिक लोग देख चुके हैं। महिला ने अपनी मिमिक्री से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है।

जया बच्चन का पूरी नकल

जया बच्चन का पूरी नकल

सेरेजा ने अपने बालों को भूरे रंग से बालों को डाई करा लिया है। साथ ही जया बच्चन जिस तरह का हार पहनती हैं, वैसे ही हार अपने गले में डाल रखा है। सेरेजा को वीडियो में जया बच्चन को पूरी तरह कॉपी करते देखा जा रहा है। पैपराजी को देख कैसे वह रिएक्ट करती हैं, वैसे ही कॉपी किया है।

यूजर्स कर रहे कमेंट

यूजर्स कर रहे कमेंट

वीडियो में वह कहती हैं ये कोई जगह है ये सावल पूछने का। फिर से तुम मेरी आंखों को चमका रहे हो। .. और आप लोग कौन हैं? मीडिया से हैं? इंटरनेट पर यह वीडियो धमाल मचा रहा है। यूजर्स वीडियो देखकर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।

पैपराजी को देखते ही भड़क जाती हैं जया बच्चन

पैपराजी को देखते ही भड़क जाती हैं जया बच्चन

जया बच्चन अपने परिवार की निजता को बहुत गंभीरता से लेती हैं और अनिवार्य रूप से बिना अनुमति के फोटो खिंचवाने पर बौखला जाती हैं। हालांकि, अमिताभ बच्चन और बेटे अभिषेक बच्चन को आम तौर पर मीडिया के साथ बात करते समय सहजता से देखा जाता है।

बेटा-बेटी ने किया ये खुलासा

बेटा-बेटी ने किया ये खुलासा

उन्होंने एक बार बंगले प्रतीक्षा के बाहर निकलकर गुस्से में पैपराजी को 'घुसपैठिए' तक कह डाला था। जया बच्चन को इस तरह गुस्से में देख फैंस ने उनको अकड़ू तक कह डाला। लेकिन अब उनके पैपराजी पर भड़कने की एक बड़ी वजह सामने आई है जिसका खुलासा खुद अभिषेक बच्चन और श्वेता बच्चन ने किया।

उन्हें भीड़ नहीं पसंद

उन्हें भीड़ नहीं पसंद

एक बार अभिषेक बच्चन और श्वेता बच्चन ने कॉफी विद करण सीजन 6 में मां जया बच्चन के पैपराजी से जुड़े इस तरह के व्यवहार को लेकर बड़ा खुलासा किया था। दोनों ने शो में बताया था कि आखिर उनकी मां जया को कैमरामैन से इतनी दिक्कत क्यों है? उन्होंने बताया कि, जया को अकेले रहना पसंद है, और इसलिए वह अपने आसपास फोटोग्राफरों की भीड़ को पसंद नहीं करती हैं।

यह भी पढ़ें- 'अगर नव्या शादी के बिना भी बच्चा पैदा करें तो...' नातिन को लेकर नानी जया बच्चन ने की चौंकाने वाली बात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+