'अगर नव्या शादी के बिना भी बच्चा पैदा करें तो...' नातिन को लेकर नानी जया बच्चन ने की चौंकाने वाली बात
नव्या नवेली नंदा के पॉडकास्ट शो में नानी जया बच्चन ने कहा कि उन्हें कोई परेशानी नहीं होगी अगर नव्या शादी के बिना भी बच्चा पैदा करें।
Jaya Bachchan: जया बच्चन का अपनी नातिन नव्या नवेली नंदा के साथ कैसा बॉन्ड है, ये जगजाहिर है। उनकी नातिन नव्या नंदा नवेली का पॉडकास्ट शो 'वॉट द हेल नव्या' बहुत पॉपुलर है। ऐसे में इस शो में जया अब तक कई खुलासे करती आई हैं। हालांकि, इस बार जया बच्चन ने रिलेशनशिप को लेकर काफी दिलचस्प बातें बोली हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपनी नातिन को लेकर भी कई ऐसी बातें कहीं, जो उनका अपनी नातिन संग बॉन्ड साफ दिखाता है और ये भी दिखाता है कि जया बच्चन आज के जमाने की नानी हैं और इस जनरेशन को कितने अच्छी तरीके से समझती हैं।

फैंस के लिए मिसाल हैं अमिताभ-जया
जया बच्चन और अमिताभ बच्चन का रिश्ता लाखों फैंस के लिए एक मिसाल है। ऐसे में हाल ही में जया बच्चन ने रिलेशनशिप को लेकर खास बातें कही हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि किसी भी रिलेशनशिप को आखिरी तक चलाने के लिए फिजिकल अट्रैक्शन बेहद जरूरी है।

जया बच्चन ने बोली ये बात
अपनी नातिन नव्या नंदा नवेली के मशहूर पॉडकास्ट शो 'वॉट द हेल नव्या' में जया बच्चन ने बताया कि हमारे समय में हम लोग रिश्तों के साथ इतने एक्सपेरिमेंट नहीं कर पाते थे। फिजिकल अपीयरेंस बहुत जरूरी है।

'नव्या अगर शादी के बिना भी...'
जया ने कहा कि एक रिश्ता सिर्फ प्यार, ताजी हवा और एडजस्टमेंट के बिनाह पर ही नहीं चल सकता। एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि उन्हें नव्या नवेली नंदा के शादी के बिना भी बच्चा पैदा करने पर कोई दिक्कत नहीं होगी।

रिलेशनशिप को लेकर बोली खास बात
जया ने आगे कहा कि लोगों को इस बात से आपत्ति होगी लेकिन मेरा मानना है कि फिजिकल अट्रैक्शन बहुत ज्यादा जरूरी है। हमारे समय पर ये एक्सपेरिमेंट्स नहीं कर सकते थे, लेकिन आज की पीढ़ी कर सकती है और क्यों नहीं? यही बात लंबे समय तक चलने वाले रिश्ते के लिए भी जिम्मेदार है।

युवाओं को दी खास सलाह
जया ने युवा पीढ़ी को खास सलाह देते हुए कहा कि आज भावनाओं की कहीं ना कहीं कमी है। मुझे लगता है कि आपको अपने बेस्ट फ्रेंड से शादी करनी चाहिए। आपके पास एक अच्छा दोस्त होगा, जिससे आप कई बातें कर सकेंगे। ये ऐसा होगा कि मुझे आपसे शादी करनी है, क्योंकि मैं आपको पसंद करता हूं। चलो शादी करते हैं। क्योंकि समाज ऐसा चाहता है।

'मुझे कोई दिक्कत नहीं है अगर...'
मुझे इस बात में भी कोई दिक्कत नहीं कि शादी से पहले अगर बच्चा हो जाता है। मुझे सच में कोई परेशानी नहीं है। जया बच्चन ने अपनी बेटी श्वेता बच्चन को लेकर भी काफी बातें कहीं।

इस फिल्म में दिखेंगी जया बच्चन
श्वेता बच्चन जया और अमिताभ बच्चन की बड़ी संतान हैं। साल 1974 में श्वेता बच्चन और साल 1976 में अभिषेक बच्चन पैदा हुए। जया और अमिताभ ने साल 1973 में शादी की थी। जया बच्चन करण जौहर के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आएंगी। फिल्म में रणबीर सिंह, आलिया भट्ट, धर्मेंद्र और शबाना आजमी भी हैं। ये फिल्म साल 2023 में रिलीज होगी।
-
आदित्य धर ने 'धुरंधर 2' के दर्शकों को दिया धन्यवाद, सोशल मीडिया पर वायरल मीम्स पर भी किया रिएक्ट -
रोमांस से भरा वीडियो वायरल, इतने करीब आ गए Khesari Lal Yadav और Akanksha Puri, मचा बवाल -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
पाकिस्तान में बैन होने के बावजूद रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' देख रही पब्लिक, मेकर्स की बढ़ी चिंता -
'उसकी तो 2 दिन भी नहीं चली', Dhurandhar 2 के राकेश बेदी ने BJP सांसद कंगना रनौत को मारा ऐसा ताना, अब क्या होगा -
7 घंटे तक बिना बैठे ये क्या कर रह थीं Aishwarya Rai? 'साड़ी पहनकर एक्ट्रेस ने जो किया', हुआ शॉकिंग खुलासा -
'Dhurandhar 2 तो चापलूसी कर रही है', Ex-CM भूपेश बघेल का शॉकिंग बयान, केंद्र सरकार पर साधा ऐसा निशाना -
PM Modi ने किया ऐसा काम, रातोंरात इंटरनेट पर छा गए Yuvraj Dua, इंस्टाग्राम Reel ने मचा दी सनसनी -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 2: 48 घंटे में 200 करोड़ पार, रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने मचाया तूफान -
‘दाऊद के पैसे वाली फिल्मों पर चुप्पी, अब सच से जलन’,धुरंधर को प्रोपेगेंडा कहने वालों पर भड़के EX-DGP,खोली पोल -
O Romeo OTT Release: थिएटर के बाद अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'ओ रोमियो', जानें कब और कहां देखें -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate












Click it and Unblock the Notifications