जामिया विश्वविद्यालय के गेट नंबर पांच के पास हुई फायरिंग, स्कूटी पर आए थे संदिग्ध

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में एक बार फिर जामिया इलाके में फायरिंग की खबर सामने आ रही है। मिल रही जानकारी के मुताबिक जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के गेट नंबर पांच पर एक शख्स द्वारा फायरिंग किए जाने की खबर सामने आ आई है। वहीं, फायरिंग की घटना के बाद लोगों का गुस्सा फिर सड़कों पर दिखाई देने लगा है, छात्रों और अन्य लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। बता दें कि एक सप्ताह के भीतर दिल्ली में दो फायरिंग की घटनाओं से पहले ही हंगामा मचा हुआ है।

जामिया इलाके में फिर हुई फायरिंग

जामिया इलाके में फिर हुई फायरिंग

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले एक युवक दिन दहाड़े जामिया इलाके में पिस्तौल लहराते नजर आया था। उसने दिल्ली पुलिस के सामने फायरिंग कर दी थी जिसमें जामिया का एक छात्र घायल हो गया था। इसके बाद शाहीन बाग में एक युवक द्वारा फायरिंग का मामला सामने आने के बाद दिल्ली की सुरक्षा पर सवाल खड़े होने लगे थे। इसी बीच रविवार की रात एक बार फिर जामिया विश्वविद्यालय के पास फायरिंग हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के गेट नंबर पांच पर दो स्कूटी सवाल युवकों पर फायरिंग करने का आरोप है।

फायरिंग को कई घायल नहीं

जामिया कोर्डिनेशन कमेटी ने पीटीआई को बताया कि जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के गेट नंबर 5 में रविवार रात दो अज्ञात व्यक्तियों ने गोलियां चलाईं। इस हमले में कोई घायल नहीं हुआ है, पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गई है। बता दें घटना स्थाल पर पुलिस के जवान पहुंच गए हैं और आरोपी युवकों की तलाश की जा रही है। फायरिंग के बाद से जामिया इलाके के लोगों में भय का माहौल है।

लाल रंग की स्कूटी पर सवार थे संदिग्ध

घटना स्थल पर एसएचओ मौजूद हैं और हालात का जायजा ले रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गोलीबारी जब हुई तो वहां स्कूटी पर सवार दो संदिग्ध देखे गए। उनमे से एक लाल रंग की जैकेट पहना हुआ था और उसी रंग की स्कूटी पर सवार था। स्कूटी का नंबर 1532 बताया जा रहा है पुलिस इसके मालिक के तलाश में भी जुट गई है।

गुस्साए लोगों ने शुरू किया विरोध प्रदर्शन

फायरिंग की घटना के बाद जामिया छात्रों और लोगों का गुस्सा पुलिस पर फूट पड़ा और आधी रात युवकों ने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। इस प्रदर्शन में महिलाएं और युवतियां भी शामिल हैं। जामिया विश्वविद्यालय के छात्र और अन्य लोगों जामिया नगर पुलिस स्टेशन के बाहर इकट्ठा होकर नारे लगाए और हमलावरों को गिरफ्तार करने की मांग की। फायरिंग करने वाले अज्ञात युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज होने के बाद छात्रों ने जामिया नगर पुलिस स्टेशन से लौटना शुरू कर दिया है।

Recommended Video

    Jamia University के बाहर फिर फायरिंग, Red colour की Scooty पर सवार थे संदिग्ध | वनइंडिया हिंदी

    यह भी पढ़ें: कैलाश विजयवर्गीय ने फिर दिया अजीबोगरीब बयान, बोले- इतना भी नशा न हो कि मोदी जैसे शादी ही न करो

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+