कैलाश विजयवर्गीय ने फिर दिया अजीबोगरीब बयान, बोले- इतना भी नशा न हो कि मोदी जैसे शादी ही न करो
नई दिल्ली। मजदूरों के पोहा खाने के स्टाइल से उन्हें बांग्लादेशी बताने वाले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने कहा, देशभक्ति का नशा ऐसा भी नहीं होना चाहिए कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह शादी ही ना करें। बता दें कि मध्यप्रदेश के बीजेपी नेता ने यह बयान लोगों को ड्रग्स की जगह देशभक्ति के नशा पालने का पाठ पढ़ाते हुए दिया था।

अजीबोगरीब बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं विजयवर्गीय
गौरतलब है कि कैलाश विजयवर्गीय अक्सर अपने अजीबोगरीब बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। मध्यप्रदेश के इंदौर में एक एक मैराथन दौड़ के बाद भाषण में देते हुए कैलाश विजयवर्गीय कुछ ऐसा बोल गए जिसको लेकर वह अब ट्रोल हो रहे हैं। दरअसल, बीजेपी नेता नशे के खिलाफ दे रहे थे और युवाओं से नशा न करने की अपील कर रहे थे। इस बीच उन्होंने कहा कि नशे में होना तब अच्छा होता है जब वह नशा देशभक्ति के लिए हो।

देशभक्ति के नशे का पाठ पढ़ा रहे थे
युवाओं को देशभक्ति के नशे का पाठ पढ़ाते-पढ़ाने उन्होंने कहा कि, ज्यादा नशा भी हानिकारक होता है, देशभक्ति का नशा इतना भी नहीं होना चाहिए की आप पीएम मोदी जैसे शादी ही ना करें। बता दें कि अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले कैलाश विजयवर्गीय ने कुछ दिन पहले मजदूरों के पोहा खाने पर एक बयान दिया था जिसके बाद विपक्ष ने उन्हें काफी ट्रोल किया और बयान की आलोचना भी की।

अधिकारियों से कहा था 'बना देंगे मुर्गा'
जनवरी महीने में पश्चिम बंगाल में एक सभा में बोलते हुए विजयवर्गीय ने कहा था कि, पश्चिम बंगाल में हमारी सरकार आएगी तो हम सरकारी अधिकारियों को मुर्गा बना देंगे। इसके साथ ही वे अन्य राजनीतिक दलों को भी चेतावनी देते हुए कहा था कि, हम शराफत से काम लेते हैं लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि हमें मर्यादा तोड़ना नहीं आता है।
यह भी पढ़ें: सोनिया गांधी के अस्पताल में भर्ती होते ही ट्विटर पर दुआ मांगने लगे लोग, कांग्रेस नेता ने कही ये बात












Click it and Unblock the Notifications