24 घंटे में दूसरी बार भूकंप के झटकों से हिला लद्दाख, इस बार रिक्टर स्केल पर 3.7 मापी गई तीव्रता
लद्दाख। लद्दाख में भूकंप के झटके महसूस किये गए हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.7 मापी है। आपको बता दें कि 24 घंटे के भीतर लद्दाख में दूसरी बार भूकंप आया है। इससे पहले शुक्रवार दोपहर लेह-लद्दाख में 5.6 की तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए।

भूकंप के तेज झटकों के बाद स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। इसी महीने 8 सितंबर को लद्दाख के करगिल में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इसकी तीव्रता 4.4 थी। लेह-लद्दाख में इससे पहले 31 अगस्त को भूकंप आया था। उस दौरान तीव्रता 4.3 मापी गई थी। वहीं, जम्मू-कश्मीर में गुरुवार सुबह-सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए।
भूकंप की तीव्रता 3.7 मापी गई। भूकंप से किसी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है, हालांकि दहशत के चलते लोग घरों से बाहर आ गए। नैशनल सेंटर ऑफ सिस्मोलॉजी के अनुसार, गुरुवार सुबह 8 बजकर 19 मिनट पर जम्मू-कश्मीर में 3.7 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र बिंदु गुलमर्ग से 281 किमी दूर उत्तर की ओर था।












Click it and Unblock the Notifications