Amul बेस्ट या Nandini, कर्नाटक में छिड़ी जंग, जानिए दोनों कंपनियों ने कितना रखा है दूध का भाव?
Amul vs Nandini: अमूल बनाम नंदिनी की बहस अब सोशल मीडिया पर भी हो रही है। बताया जा रहा है कि आगामी कर्नाटक चुनाव 2023 में इसका असर भी हो सकता है।

Amul vs Nandini milk prices: कर्नाटक में अमूल डेयरी प्रोडक्ट की एंट्री को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। लोकप्रिय डेयरी ब्रांड अमूल ने हाल ही में घोषणा की कि वह जल्द ही कर्नाटक की मिल्क-डेयरी मार्केट में एंट्री करने जा रहा है। कर्नाटक राज्य में गुजरात की दिग्गज कंपनी अमूल की एंट्री की खबर से एक विवाद छिड़ गई है।
कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी पार्टियां और स्थानीय लोग डेयरी ब्रांड नंदिनी के समर्थन में उठ खड़े हुए हैं। सोशल मीडिया पर अमूल बेस्ट है या नंदिनी, इसको लेकर जंग छिड़ गई है। आइए जानें ये दोनों कंपनियों के दूध के भाव क्या हैं।
अमूल बनाम नंदिनी को लेकर सोशल मीडिया पर भी खूब प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। ट्विटर पर #SaveNandini और #GoBackAmul जैसे हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोगों दोनों कंपनियों के दूध की कीमतों को लेकर बहस कर रहे हैं। अमूल ने पिछले कुछ महीनों में कई बार दूध के दाम बढ़ाए हैं। जबकि नंदिनी के दूध के दाम पहले की तरह ही बने हुए हैं।
नंदिनी बेंगलुरु की सबसे बड़ी दूध बेचने वाली कंपनी है। रिपोर्ट के मुताबिक नंदिनी दूध प्रति दिन 33 लाख लीटर की आपूर्ति करती है। जो शहर के दूध की आपूर्ति का 70 प्रतिशत से अधिक है। डेयरी ने कर्नाटक में अपनी मार्केट को बनाए रखने के लिए दूध की कीमतों को ना बढ़ाने का फैसला किया है।
Amul बेस्ट या Nandini, किसका दूध है सस्ता?
रिपोर्ट के मुताबिक नंदिनी डेयरी की दूध की कीमतें सबसे कम 39 रुपये प्रति लीटर पर है। इस बीच अमूल ने घोषणा की है कि अमूल ताजा और अमूल गोल्ड और अन्य पैकेट दूध ब्रांड बेंगलुरु में 54 रुपये प्रति लीटर और 64 रुपये प्रति लीटर में उपलब्ध होंगे।
बेंगलुरु मिल्क मार्केट में नंदिनी डेयरी का फिलहाल कोई मुकाबला नहीं है। बताया जा रहा है कि नंदिनी दूध की कम कीमतों के बावजूद इसकी बिक्री में बड़ी कमी आने की संभावना है। अमूल कर्नाटक में ई-कॉमर्स और ऑनलाइन वेबसाइटों पर भी अपने प्रोडक्ट बेचेगा। जिससे ग्राहकों को समय पर होम डिलीवरी मिलने में आसानी होगी।












Click it and Unblock the Notifications