अमूल ने किया केजरीवाल को सलाम, अमूल गर्ल ने पहना 'मैं हूं आम औरत' टोपी

वहीं सामयिक और व्यंग्य से लबरेज ऐड के लिए मशहूर डेयरी ब्रांड अमूल ने भी अरविंद केजरीवाल को टारगेट किया है। जी हां अमूल के ऐड में अरविंद केजरीवाल पर केंद्रित है और ऐड का टाइटल रखा गया है ‘केजरीवाह, साथ ही पार्टी का चुनाव निशान झाड़ू को भी दर्शाया गया है। ऐड में केजरीवाल के जनलोकपाल बिल पर चले आंदोलन को ध्यान में रख कर कंपनी ने बैकग्राउंड स्केच बनाया है।
स्केच में हर कोई आम आदमी नजर आ रहा है और केजरीवाल उनकी पहचान बन गए हैं। वहीं अमूल गर्ल को पत्रकार की भूमिका में दिखाया गया है जो गले में कैमरा और सिर पर गांधी टोपी जिस पर लिखा है, मैं हूं आम औरत और अमूल गर्ल के पीछे आप के समर्थक पार्टी के चुनाव निशान झाड़ू की मदद से ढोल पीटते नजर आ रहे हैं।
अमूल गुजरात की सहकारी दुग्ध समिति का ब्रैंड है और ये हमेशा से ही अपने तीखे कमेंट्स के कारण चर्चा में रहा है। अमूल के तीखे कमेंट्स के चलते कई बारे सत्ता के गलियारे में गर्मी भी बढ़ा दी है लेकिन अमूल के तीखे तेवर बरकरार रहे।












Click it and Unblock the Notifications